फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कन्या को 14 बार डस चुका है सफेद सांप

Sat, 09 May 2015 09:41 AM IST
Updated Sat, 09 May 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन

इस कन्या को 14 बार डस चुका है सफेद सांप

white snake bite this girl 14th time.

पंडित, देवी देवताओं के गुर कहते हैं कि उस सांप से मेरा पिछले जन्म का रिश्ता है। वो जब आता है तो मेरा शरीर पत्‍थर बन जाता है। मैं हिल भी नहीं पाती और फिर वो मुझे डस लेता है। आज मुझे 14वीं बार डस गया है। ऐसा कहना है कि हिमाचल के सिरमौर की रहने वाली 15 साल की मनीषा का। उसके पीछे एक सांप पड़ गया है। इनपुट और फोटो: जगत सिंह तोमर

इस कन्या को 14 बार डस चुका है सफेद सांप

white snake bite this girl 14th time.

मनीषा के सामने हर बार सफेद सांप आता है। यह सांप कभी घर तो कभी स्कूल पहुंच जाता है। उसे देखकर वह मंत्रमुग्‍ध हो जाती है और हर बार वह मनीषा को डंसकर चला जाता है। शुक्रवार को सांप ने मनीषा को 14वीं बार डंसा। सिरमौर जिले के पोटा मानल पंचायत के मानल गांव की मनीषा के साथ कई दिनों से ऐसा हो रहा है।

इस कन्या को 14 बार डस चुका है सफेद सांप

white snake bite this girl 14th time.

हैरानी है कि चमत्कारिक ढंग से हर बार जहर उतर जाता है। इसे केवल एक बार अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा जितनी बार भी सांप ने डसा है, जहर खुद उतर जाता है। मनीषा कहती है कि सफेद रंग का नाग उसे डसने आता है, नाग को देखकर उसका शरीर पत्थर की तरह हो जाता है। वो न तो हिल सकती है और न ही चिल्ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कन्या को 14 बार डस चुका है सफेद सांप

white snake bite this girl 14th time.

जैसे ही नाग इसे डसता है कि उसका चेहरा आधा सफेद और आधा नीला पड़ जाता है। वह बेहोश हो जाती है। उसे कई बार एक दो घंटे में होश आ जाता है तो कई बार दो-दो दिन बाद होश आता है। उसने बताया कि वह जब किसी ब्राह्मण पंडित और देवमाली के पास जाती है तो वह नतमस्तक हो जाते हैं। देवमाली पूर्व जन्म में उसके सांप के साथ रिश्ते की बात बताते हैं।

विज्ञापन

इस कन्या को 14 बार डस चुका है सफेद सांप

white snake bite this girl 14th time.

माता-पिता एवं प्रधानाचार्य ने माना डंसता है सांप- सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिलाई की दसवीं की छात्रा मनीषा के पिता सुमेर चंद एवं माता मस्तो देवी ने बताया कि बेटी को बार-बार डसने के मामले से वह भी हैरान हैं। मनीषा बताती हैं कि 1 जनवरी 2015 को नए साल के दिन उसकी सहेलियां उसे चिढ़ा रही थी कि नव वर्ष में तेरा दोस्त बधाई देने नहीं आया। उसके कुछ घंटे बाद मनीषा को एक बार फिर सांप ने डंस लिया। अब उसकी सहेलियां भी बहुत ज्यादा भयभीत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed