सब्सक्राइब करें

9 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर बेहद शुभ संयोग, तो इस मुहूत में करें पूजा...इच्छित फल देंगे शिव

नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Aug 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Sawan Mahashivratri 2018 puja shubh muhurat
shiv - फोटो : shiv
9 अगस्त को सावन की महाशिवरात्रि है और इस बार बेहद शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में अगर आप शुभ मुहूर्त में भगवान शिव का पूजन करेंगे तो इच्छित फल देंगे भोलेनाथ।
Trending Videos
Chandigarh, Sawan Mahashivratri 2018 puja shubh muhurat
Lord Shiva - फोटो : File Photo
सेक्टर-30 के श्रीमहाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि धर्म शास्त्र निर्णय सिंधु के अनुसार रात्रि में आठवें मुहूर्त में शिवरात्री होती है। 9 अगस्त को आठवां मुहूर्त है। सावन की शिवरात्रि को त्र्योदशी में प्रदोष काल होने के कारण उसी दिन प्रदोष व्रत मनाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Sawan Mahashivratri 2018 puja shubh muhurat
Lord Shiva
सूर्यास्त की तीन घड़ी तक प्रदोष माना जाता है। यानी एक घंटे 55 मिनट तक प्रदोष रहेगा। सूर्यास्त शाम को सात बजकर 6 मिनट तक है। शाम को सूर्यास्त से नौ बजकर एक मिनट तक प्रदोष का समय है। प्रदोष काल में शिव पूजन का बेहद महत्व है। त्र्योदशी तिथि के दिन सूर्यास्त से तीन घड़ी तक प्रदोष का पूजा करना चाहिए।

 
Chandigarh, Sawan Mahashivratri 2018 puja shubh muhurat
lord shiva
रात नौ बजकर एक मिनट तक प्रदोष है। इस समय पूजा करने से इच्छित फल की प्राप्ति होती है। त्र्योदशी को सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। यदि त्र्योदशी और चतुर्दशी का संयोग एक दिन हो, बृहस्पति का दिन हो, चंद्रमा कर्क राशि में हो तो ऐसा संयोग को सर्वार्थसिद्धि योग कहा जाता है।
विज्ञापन
Chandigarh, Sawan Mahashivratri 2018 puja shubh muhurat
lord shiva
बुधवार के दिन शुक्र के नीच राशि में आने के कारण यह अमृतमयी योग बना रहा है। ऐसा योग 28 वर्ष के बाद आ रहा है। 9 अगस्त की रात 10 बजकर 45 मिनट पर त्र्योदशी की समाप्ति है। 10 बजकर 46 मिनट से चतुर्दशी तिथि का आरंभ हो जाता है। शुक्रवार की शाम सात बजकर आठ मिनट पर चतुर्दशी की समाप्ति है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed