{"_id":"688dad7384f1abec190e10fe","slug":"raksha-bandhan-2025-do-not-tie-rakhi-on-this-time-kis-samay-na-bandhe-rakhi-2025-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के दिन इस समय में न बांधे राखी, जान लें कब-कब है अशुभ मुहूर्त","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के दिन इस समय में न बांधे राखी, जान लें कब-कब है अशुभ मुहूर्त
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 08 Aug 2025 04:38 PM IST
सार
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त जानना बहुत जरूरी होता है। माना जाता है कि अगर कोई कार्य शुभ समय में किया जाए तो उसका परिणाम अच्छा और सकारात्मक होता है। ऐेसे में आइए जानते हैं इस साल रक्षाबंधन पर किस समय राखी नहीं बांधी जानी चाहिए।
Raksha Bandhan 2025 Ashubh Muhurat: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसके सुख-समृद्धि की कामना करती है। भाई भी बहन को जीवनभर उसकी रक्षा करने का वचन देता है। इस पूरे पर्व की सफलता के लिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त जानना बहुत जरूरी होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई कार्य शुभ समय में किया जाए तो उसका परिणाम अच्छा और सकारात्मक होता है। वहीं अशुभ समय में कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
राखी बांधते समय खासतौर पर राहुकाल, दुर्मुहूर्त, गुलिक काल, यमगण्ड आदि का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इन समयों को अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस साल रक्षाबंधन पर किस समय राखी नहीं बांधी जानी चाहिए।
Trending Videos
2 of 5
रक्षाबंधन 2025 अशुभ मुहूर्त
- फोटो : adobe stock
रक्षाबंधन 2025 के अशुभ मुहूर्त
गुलिक काल
इस बार गुलिक काल सुबह 5:47 से 7:27 बजे तक रहेगा। यह शनि ग्रह से जुड़ा होता है और इसका असर मिलाजुला हो सकता है, यानी न पूरी तरह शुभ और न ही पूरी तरह अशुभ।
राहुकाल
राहुकाल इस दिन सुबह 9:07 से 10:47 बजे तक रहेगा। इस समय को बेहद अशुभ माना जाता है और इसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इसलिए रक्षाबंधन के दिन इस समय के दौरान राखी बांधने से बचें।
दुर्मुहूर्त
दुर्मुहूर्त दो बार आता है, पहला 5:47 से 6:40 बजे और दूसरा 6:40 से 7:34 बजे तक। यह समय विघ्न और असफलता देने वाला माना गया है। ऐसे में इस दौरान भी राखी न बांधें।
यमगण्ड काल
यमगण्ड का समय दोपहर 2:06 से 3:46 बजे तक रहेगा। यह भी राहुकाल की तरह ही नकारात्मक प्रभाव वाला समय होता है और इसे मृत्यु से जुड़ा काल कहा गया है।
4 of 5
रक्षाबंधन 2025 अशुभ मुहूर्त
- फोटो : Freepik
आडल योग
यह योग दोपहर 2:23 बजे से अगले दिन सुबह 5:48 बजे तक रहेगा। आडल योग शुभ और अशुभ दोनों ही प्रकार का फल देता है। यह चंद्रमा से जुड़ा एक विशेष योग होता है, जो व्यक्ति के मानसिक, वैवाहिक और निर्णय से जुड़े पक्षों को प्रभावित कर सकता है।
वर्ज्य काल
वर्ज्य काल शाम 6:18 से 7:52 बजे तक रहेगा। इस दौरान विवाह, यात्रा, पूजन आदि शुभ कार्यों से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
रक्षाबंधन 2025 शुभ मुहूर्त
- फोटो : Adobe
बाण काल
पंचांग के अनुसार, बाण काल भी अशुभ होता है और इसमें गृह प्रवेश, शादी, नया व्यापार शुरू करना या कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए।
रक्षाबंधन 2025 का शुभ मुहूर्त
इस साल राखी बांधने का उत्तम समय सुबह 5:47 से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। यह अवधि 07 घण्टे 37 मिनट की होगी, जो शुभ मानी जाती है। इसी दौरान राखी बांधना सबसे बेहतर रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X