सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Guru Purnima 2022: अगर कुंडली में है गुरु दोष तो गुरु पूर्णिमा पर कर लें ये आसान उपाय, जल्द मिलेगी राहत

धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 13 Jul 2022 08:14 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima 2022 Upay guru dosh ke upay in hindi
गुरु दोष को कम करने के उपाय - फोटो : istock

Guru Purnima 2022 Upay: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। हिंदू धर्म में इस दिन गुरु की पूजा की जाती है। इस बार गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई 2022 को पड़ रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को वेदव्यास जी की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन को आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। प्राचीन काल से ही गुरु को विशेष महत्व दिया जाता है। गुरु ही जीवन में सही राह पर चलना सिखाते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में गुरु को भगवान विष्णु और देव बृहस्पति के रूप में माना जाता है। कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु कमजोर होता है तो उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में  कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन इन उपायों को करने से कुंडली में स्थित गुरु दोष दूर होता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में..

Trending Videos
Guru Purnima 2022 Upay guru dosh ke upay in hindi
गुरु दोष को कम करने के उपाय - फोटो : iStock
गुरु दोष दूर करने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपका कोई गुरु नहीं है तो आप भगवान श्री हरि विष्णु को गुरु मानकर गुरु पूर्णिमा के दिन उनकी पूजा-आराधना कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे कुंडली में गुरु दोष दूर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima 2022 Upay guru dosh ke upay in hindi
गुरु दोष को कम करने के उपाय - फोटो : iStock

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए ‘ॐ बृ बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। खासकर गुरुवार के दिन इस मंत्र का जाप करने से इसका फल अवश्य मिलता है। गुरु पूर्णिमा से आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं।  

Guru Purnima 2022 Upay guru dosh ke upay in hindi
गुरु दोष को कम करने के उपाय - फोटो : iStock

कुंडली में गुरु दोष को कम करने और भाग्योदय के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त पर किसी पुरोहित द्वारा घर पर गुरु यंत्र की स्थापना कराएं और प्रतिदिन इसकी पूजा करें।

विज्ञापन
Guru Purnima 2022 Upay guru dosh ke upay in hindi
गुरु दोष को कम करने के उपाय - फोटो : iStock

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कारोबार या व्यापार में लगातार हानि हो रही हो तो आषाढ़ गुरु पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को पीले रंग का अनाज, पीला वस्त्र या पीली रंग की मिठाई दान करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed