फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: हड्डियों को मजबूती देते हैं ये योगासन, गठिया और दर्द जैसी समस्याएं होती हैं दूर

Wed, 12 Jan 2022 12:19 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Jan 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
Best Yoga Asanas For Bone Strength Arthritis pain Relief yoga poses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
स्वस्थ शरीर के लिए हड्डियों का स्वस्थ और मजबूत होना जरूरी होता है। हड्डियों में होने वाली समस्या का असर पूरे शरीर पर पड़ता है। पहले हड्डियों की कमजोरी को उम्र के साथ बढ़ने वाली समस्या के तौर पर देखा जाता था। बूढ़े शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती थीं लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगी हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, इसकी वजह खराब जीवनशैली और आहार में पौष्टिकता की कमी है। हड्डियां कमजोर होने से जोड़ों में दर्द, गठिया और भी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। लेकिन समय रहते आप हड्डियों से जुड़ी समस्याओं पर नियंत्रण करके आराम पा सकते हैं। इसके लिए आज के दौर में पौष्टिक आहार की मात्रा बढ़ाने के साथ ही नियमित योगासन के अभ्यास की भी जरूरत है। योगासन करने से जोड़ों में दर्द और गठिया जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आगे की स्लाइड्स में जानिए जोड़ों में दर्द, गठिया समेत तमाम हड्डियों संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाले योगासन के बारे मे।
Best Yoga Asanas For Bone Strength Arthritis pain Relief yoga poses
वीरभद्रासन - फोटो : Istock

वीरभद्रासन

वीरभद्रासन योग का नियमित अभ्यास हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से अलग करके खड़े हो जाएं। अब अपने बाईं ओर एक बड़ा कदम उठाएं और घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर मोड़ दें। फिर दाहिने पैर को लगभग 15 डिग्री अंदर की ओर मोड़ें। वहीं दाहिने पैर की एड़ी बाएं पैर के केंद्र में रखें। इसके बाद दोनों हाथों को साइड में उठाएं और कंधों के स्तर पर ले जाएं। इस दौरान हथेलियां ऊपर की ओर होनी चाहिए। इसी अवस्था में रहते हुए गहरी सांस लें। अब सिर को बाईं ओर मोड़ें। कुछ देर बाद पुरानी अवस्था में आ जाएं। 

Best Yoga Asanas For Bone Strength Arthritis pain Relief yoga poses
वृक्षासन - फोटो : istock

वृक्षासन

इस आसन को ट्री पोज भी कहते हैं। वृक्षासन करने से आपकी पीठ, कोर और पैर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। वृक्षासन करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अब दाहिने पैर को मोड़ते हुए बाएं पैर की जांघ पर रखें। गहरी सांस लेते हुए हथेलियों को सीने के सामने नमस्कार की मुद्रा में लाएं। इस दौरान रीढ़ सीधी रखें। आसन को दूसरे पैर के साथ भी दोहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Yoga Asanas For Bone Strength Arthritis pain Relief yoga poses
bridge pose

सेतुबंधासन 

इस योगासन को ब्रिज पोज के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से पीठ, पैर के साथ शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। सेतुबंधासन से कमर के दर्द में भी राहत मिलती है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट कर अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग करते हुए घुटनों को मोड़ लें। अब हथेलियों को खोलते हुए हाथ को बिल्कुल सीधा जमीन पर सटा कर रखें। सांस लेते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं और कंधे और सिर को सपाट जमीन पर ही रखें रहें। सांस छोड़ते हुए दोबारा से पूर्ववत स्थिति में आ जाएं। 

विज्ञापन
Best Yoga Asanas For Bone Strength Arthritis pain Relief yoga poses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed