Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Argentina beats Croatia in FIFA World Cup 2022 Semi-Final Lionel Messi alvarez scores Match Results in Hindi
{"_id":"6398f6c506c3f27c91520d81","slug":"argentina-beats-croatia-in-fifa-world-cup-2022-semi-final-lionel-messi-alvarez-scores-match-results-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FIFA WC: लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना को आठ साल बाद विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया, क्रोएशिया को दी 3-0 से शिकस्त","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA WC: लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना को आठ साल बाद विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया, क्रोएशिया को दी 3-0 से शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 14 Dec 2022 03:33 AM IST
सार
मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया है। पिछली बार 2014 में उनकी टीम अंतिम बाधा पार नहीं कर सकी थी। उसे जर्मनी ने फाइनल में हराया था। मेसी तब भी टीम के कप्तान थे।
विज्ञापन
1 of 6
गोल करने के बाद खुशी मनाते लियोनल मेसी और अन्य।
- फोटो : Argentina Football/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनल मेसी ने अपनी टीम अर्जेंटीना को एक बार फिर से विश्व कप के फाइनल में पहुंचा दिया। अर्जेंटीना ने मंगलवार रात पिछली बार की उप-विजेता टीम क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। इस मैच में मेसी ने एक गोल किया और एक गोल असिस्ट किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अर्जेंटीना की टीम अब 18 दिसंबर को होने वाले फाइनल में गत विजेता फ्रांस या मोरक्को के खिलाफ खेलेगी।
2 of 6
गोल करने के बाद लियोनल मेसी और जूलियन अल्वारेज
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
मेसी ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया है। पिछली बार 2014 में उनकी टीम अंतिम बाधा पार नहीं कर सकी थी। उसे जर्मनी ने फाइनल में हराया था। मेसी तब भी टीम के कप्तान थे। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था और इसके लिए मेसी को गोल्डन बॉल मिला था। तब वह मायूस होकर इस ट्रॉफी को लेने गए थे। इस बार भी मेसी इसके दावेदार हैं और वह चाहेंगे कि इसके साथ-साथ विश्व कप ट्रॉफी को भी जीत लें।
3 of 6
मैच के दौरान अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
मेसी 69वें मिनट में किया कमाल
मेसी ने मैच में जादुई प्रदर्शन किया। उन्होंने 34वें मिनट में पेनल्टी पर शानदार किया। उसके बाद 69वें मिनट में अपने पैरों का कमाल दिखाते हुए जूलियन अल्वारेज के लिए एक गोल असिस्ट किया। मेसी ने क्रोएशियाई खिलाड़ियों को बीच मैदान में छकाना शुरू किया और गोलपोस्ट तक पहुंच गए। फिर गोलपोस्ट के पास खड़े जूलियन अल्वारेज को पास दे दिया। अल्वारेज ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोलपोस्ट में मार दिया। उन्होंने इससे पहले 39वें मिनट में भी एक गोल किया था। मेसी द्वारा 69वें मिनट में किए गए असिस्ट की तारीफ दुनिया भर के फुटबॉल फैंस और एक्सपर्ट कर रहे हैं। इस विश्व कप का सबसे बेहतर असिस्ट इसे ही माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जीत के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी
- फोटो : Argentina Football/Twitter
92 साल में अर्जेंटीना की नॉकआउट में सबसे बड़ी जीत
अर्जेंटीना की विश्व कप के नॉकआउट मैचों में पिछले 92 सालों में यह सबसे बड़ी जीत है। उसे 1930 के सेमीफाइनल अमेरिका के खिलाफ 6-1 से जीत मिली थी। उसके बाद अर्जेंटीना की यह नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन
5 of 6
लियोनल मेसी
- फोटो : Argentina Football/Twitter
अर्जेंटीना कब-कब फाइनल में पहुंचा
अर्जेंटीना की टीम छठी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 1930 में उसे उरुग्वे ने हराया था। 1978 के फाइनल में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया था। उसके बाद 1986 में उसने वेस्ट जर्मनी को फाइनल में शिकस्त दी थी। फिर 1990 में वेस्ट जर्मनी के खिलाफ खिताबी मैच में हार मिली थी। वहीं, 2014 में भी उसे जर्मनी ने हराया था। अर्जेंटीना छह बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम है। इटली और ब्राजील भी छह-छह बार ऐसा कर चुके हैं। इस मामले में जर्मनी सबसे आगे है। वह आठ बार फाइनल खेली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।