{"_id":"6371aa865006bd695b17dd38","slug":"cricket-t20-world-cup-time-over-now-time-for-football-world-cup-messi-to-ronaldo-many-player-will-show-magic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: क्रिकेट का मेला खत्म, अब चढ़ेगा फुटबॉल का खुमार, मेसी से लेकर रोनाल्डो तक दिखाएंगे जादू","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA World Cup: क्रिकेट का मेला खत्म, अब चढ़ेगा फुटबॉल का खुमार, मेसी से लेकर रोनाल्डो तक दिखाएंगे जादू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 14 Nov 2022 09:51 AM IST
सार
दुनिया के दिग्गज फुटबॉल लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो सहित कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर अपना जादू दिखाने को बेताब हैं। इस दौरान कई रिकॉर्ड टूटने के साथ-साथ कुछ कीर्तिमान भी स्थापित होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया में 29 दिनों तक चला क्रिकेट का मेला संपन्न हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड ने रविवार (13 नवंबर) को पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। क्रिकेट के मैदान के बाद अब खेल प्रेमियों को फुटबॉल के मैदान पर जादू देखने को मिलेगा। चार साल में एक बार होने वाला फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट विश्व कप कतर में 20 नवंबर से शुरू हो रहा है। 28 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा।
2 of 8
कतर फुटबॉल विश्व कप 2022
- फोटो : ट्विटर
दुनिया के दिग्गज फुटबॉल लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो सहित कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर अपना जादू दिखाने को बेताब हैं। इस दौरान कई रिकॉर्ड टूटने के साथ-साथ कुछ कीर्तिमान भी स्थापित होंगे। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी पांच विश्वकप खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे। इससे पहले मैक्सिको के एंटोनियो, जर्मनी के लोथार मथायस, मैक्सिको के राफेल मार्क्यूज और इटली के जियानल्यूगी बुफॉन पांच-पांच विश्वकप खेल चुके हैं।
3 of 8
थॉमस मूलर
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन तोड़ेगा मूलर का रिकॉर्ड?
2010 में गोल्डन बूट का अवॉर्ड जीतने वाले जर्मनी के थॉमस मूलर इस विश्वकप में मौजूदा खिलाड़ियों में गोल करने के मामले में सबसे आगे हैं। वह तीन विश्वकप के 16 मैचों में 10 गोल कर चुके हैं। उनसे आगे निकलने के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लुईस सुआरेज, हैरी केन, लियोनेल मेसी, नेमार और जेम्स रोड्रिग्ज में होड़ होगी। हालांकि, विश्वकप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने का रिकार्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के नाम है। उन्होंने 24 मैचों में 16 गोल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार खेलने वाले बड़े स्टार के कितने गोल
4 of 8
थॉमस मूलर
- फोटो : सोशल मीडिया
थॉमस मूलर: 16 मैचों में 10 गोल
जर्मनी के इस स्टार खिलाड़ी का कतर में यह चौथा विश्वकप होगा। वह भले ही इस समय फॉर्म में नहीं हैं। 2010 में दक्षिण अफ्रीका में अपने पहले विश्वकप में उन्होंने 5 गोल किए थे। यदि वह इस विश्वकप में 7 गोल करने में सफल रहते हैं तो हमवतन मिरोस्लाव क्लोस (24 मैचों में 16) गोल को पीछे छोड़ देंगे। इसके लिए उन्हें चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
5 of 8
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टियानो रोनाल्डो: 17 मैच, 7 गोल
CR7 नाम से प्रसिद्ध क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह पांचवां विश्वकप होगा। वह 17 मैचों में 7 गोल कर चुके हैं। इसमें दो गोल पेनाल्टी पर दागे। 2006 से लगातार हर विश्वकप में खेलने वाले रोनाल्डो 117 अंतरराष्ट्रीय गोल कर चुके हैं। वह ज्यादा से ज्यादा गोल कर अपनी कप्तानी में पुर्तगाल को पहला विश्व खिताब दिलाना चाहेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।