Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Pakistani Media says Sania Mirza and Shoaib Malik to divorce after resolving legal issues; Ayesha Omar Photos
{"_id":"636f1900981da84a83137b93","slug":"pakistani-media-says-sania-mirza-and-shoaib-malik-to-divorce-after-resolving-legal-issues-ayesha-omar-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sania-Shoaib: पाक मीडिया का दावा- सानिया मिर्जा और शोएब कानूनी मुद्दों को सुलझाने के बाद करेंगे तलाक की घोषणा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sania-Shoaib: पाक मीडिया का दावा- सानिया मिर्जा और शोएब कानूनी मुद्दों को सुलझाने के बाद करेंगे तलाक की घोषणा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:25 AM IST
सार
शोएब और सानिया के बीच नजीदिकयां 2009 से बढ़ने लगी थी। इसके बाद 2010 में दोनों ने निकाह किया। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था। 2018 में सानिया और शोएब माता-पिता बने।
विज्ञापन
1 of 6
शोएब-सानिया और आयशा उमर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। दोनों के तलाक की खबरें इन दिनों चर्चाओं में हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट् में दावा किया जा रहा है कि दोनों अलग होने जा रहे हैं और शोएब ने ही सानिया को धोखा दिया है। बताया जा रहा है कि शोएब का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है।
2 of 6
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
अब पाकिस्तान स्थित एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक कानूनी जटिलताओं को सुलझाने के बाद तलाक की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। पाकिस्तान स्थित चैनल ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा- कई तरह के टीवी शो से कॉन्ट्रैक्ट साइन करने और कानूनी जटिलताओं की वजह से शोएब और सानिया अफवाहों को संबोधित नहीं कर रहे हैं। शोएब और सानिया के पास कई अनुबंध हैं, जिन्हें उन्हें पूरा करना है।
3 of 6
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के बीच अनबन की खबरें तब सामने आई थीं, जब सानिया ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक गहरे अर्थ वाला पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- टूटे दिल वाले लोग कहां जाते हैं? इसके बाद सानिया ने बेटे इजहान के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था- यह एक ऐसा पल है जो मुझे मुश्किल दिनों में भी हिम्मत देती है।
पाक मीडिया के मुताबिक, सानिया और शोएब ने बेटे इजहान को को पैरेंटिंग देने का फैसला लिया है। रिपोर्ट में भी यह कहा गया है कि उनके रिश्ते पहले भी कई बार तनावपूर्ण रहे हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सानिया ने इंस्टाग्राम पर एक बगीचे में खींची गई अपनी एक सिंगल तस्वीर भी शेयर की है। हालांकि, शोएब मलिक के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अब भी एथलीट और सुपरवुमन सानिया मिर्जा का पति का जिक्र है।
सानिया और शोएब के बीच 2010 में निकाह हुआ था और दोनों 12 साल से साथ हैं। हालांकि, अब इन दोनों के रिश्ते में खटास आ चुकी है। दोनों का एक चार साल का बेट इजहान मिर्जा मलिक भी है। हालांकि, सानिया शोएब की पहली नहीं, बल्कि दूसरी पत्नी हैं। सानिया से पहले शोएब की शादी भारत के हैदराबाद में ही हुई थी। उनकी पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्दिकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।