फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA World Cup: क्या फ्रांस को हराकर विश्व कप जीतेंगे लियोनल मेसी? अर्जेंटीना के पक्ष में बन रहे ये चार संयोग

Sun, 18 Dec 2022 01:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Sun, 18 Dec 2022 01:27 PM IST
सार

अर्जेंटीना की टीम जब रविवार को खिताबी मुकाबले में उतरेगी तो उसकी नजर फ्रांस से हिसाब चुकता करने पर भी होगी। पिछले विश्व कप (2018) में फ्रांस ने प्री-क्वार्टर फाइनल में लियोनल मेसी की टीम 4-3 हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 Will Lionel Messi win the World Cup These four coincidences are favor of Argentina Team
लियोनल मेसी - फोटो : अमर उजाला
कतर में फुटबॉल विश्व कप अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। गत चैंपियन फ्रांस और दो बार की विजेता अर्जेंटीना की टीम फाइनल में पहुंच गई है। दोनों के बीच खिताबी मुकाबला रविवार (18 दिसंबर) को लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा। अर्जेंटीना ने पहले सेमीफाइनल में क्रोएशिया को 3-0 और फ्रांस ने दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराया। अब दोनों टीमें पहली बार फाइनल में आमने-सामने होंगी।
FIFA World Cup 2022 Will Lionel Messi win the World Cup These four coincidences are favor of Argentina Team
मैच के दौरान अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना की टीम जब रविवार को खिताबी मुकाबले में उतरेगी तो उसकी नजर फ्रांस से हिसाब चुकता करने पर भी होगी। पिछले विश्व कप (2018) में फ्रांस ने प्री-क्वार्टर फाइनल में लियोनल मेसी की टीम 4-3 हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। अर्जेंटीना की नजर तीसरी बार चैंपियन बनने पर है। उसने 1978 और में खिताब अपने नाम किया था। वहीं, फ्रांस 1998 और 2018 में चैंपियन बना था।

इस बार कई ऐसे संयोग बन रहे हैं जो अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने के पक्ष में हैं। हम चार संयोगों के बारे में आपको यहां बता रहे हैं:

1. स्पेन की तरह कमाल कर सकता है अर्जेंटीना

FIFA World Cup 2022 Will Lionel Messi win the World Cup These four coincidences are favor of Argentina Team
इकर कैसिलास के हाथों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी (स्पेन टीम के साथ) - फोटो : सोशल मीडिया
लियोनल मेसी की अर्जेंटीना इस विश्व कप में सऊदी अरब के खिलाफ पहला मैच हार गई थी। फिर उसने वापसी की और फाइनल में जगह बनाई। 2010 में स्पेन के साथ भी ऐसा हुआ था। उसे अपने पहले मुकाबले में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 0-1 से हार मिली थी। फिर स्पेन ने वापसी की और खिताब पर कब्जा कर लिया। पहला पहला मैच हारने के बाद चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी थी। अब अर्जेंटीना के पास स्पेन जैसी उपलब्धि हासिल करने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. पेनल्टी से जुड़ा यह अहम संयोग

FIFA World Cup 2022 Will Lionel Messi win the World Cup These four coincidences are favor of Argentina Team
पोलैंड के खिलाफ लियोनल मेसी पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए थे - फोटो : FIFA
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ग्रुप दौर के तीसरे मैच में पोलैंड के खिलाफ पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए थे। इससे पहले 1978 और 1986 में जब अर्जेंटीना की टीम चैंपियन बनी थी तो तीसरे मैच में ही उसके खिलाड़ी पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाए थे। 1978 में हंगरी के खिलाफ तीसरे मैच में अर्जेंटीना के मारियो केम्पेस पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाए थे। फिर 1986 में डिएगो माराडोना ग्रुप दौर के तीसरे मैच में बुल्गारिया के खिलाफ पेनल्टी चूक गए थे। अब देखना है कि इस बार अर्जेंटीना की टीम तीसरे मैच में पेनल्टी चूकने के बाद चैंपियन बनती है या नहीं।
विज्ञापन

3. मोरक्को, कनाडा और बेल्जियम का संयोग

FIFA World Cup 2022 Will Lionel Messi win the World Cup These four coincidences are favor of Argentina Team
हार के बाद निराश बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी रोमेलू लुकाकू और केविन डी ब्रुइन - फोटो : FIFA World Cup/Twitter
इस बार मोरक्को की टीम अपने ग्रुप-एफ में पहले, बेल्जियम तीसरे और कनाडा चौथे स्थान पर रही। ऐसा 1986 में भी हुआ था। तब मोरक्को ग्रुप-एफ में पहले, बेल्जियम ग्रुप-बी में तीसरे और कनाडा ग्रुप-सी में चौथे स्थान पर रही थी। 1986 में अर्जेंटीना चैंपियन बनी थी। अब देखना है कि इस बार अर्जेंटीना को इस संयोग का लाभ मिलता है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed