Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
FIFA World Cup Final top 10 teams in rankings performance in Football World Cup Argentina France and Brazil
{"_id":"639dcb78f7579e048c0338f7","slug":"fifa-world-cup-final-top-10-teams-in-rankings-performance-in-football-world-cup-argentina-france-and-brazil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: पहले स्थान पर काबिज देश फाइनल में नहीं, फीफा रैंकिंग में शीर्ष-10 टीमों का ऐसा रहा प्रदर्शन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA World Cup: पहले स्थान पर काबिज देश फाइनल में नहीं, फीफा रैंकिंग में शीर्ष-10 टीमों का ऐसा रहा प्रदर्शन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 18 Dec 2022 01:27 PM IST
सार
FIFA World Cup Final: फुटबॉल विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार (18 दिसंबर) को कतर के लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया को हराया था।
फुटबॉल विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार (18 दिसंबर) को कतर के लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया को हराया था। वहीं, किलियन एम्बाप्पे की टीम फ्रांस ने मोरक्को के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत हासिल की थी। अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों फीफा रैंकिंग में क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है। आइए जानते हैं दुनिया की टॉप-10 टीमों का इस विश्व कप में कैसा प्रदर्शन रहा...
पहला स्थान (ब्राजील)
2 of 11
नेमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के फाइनल में दुनिया की नंबर एक टीम ब्राजील नहीं होगी। वह क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ हार गई थी। ब्राजील पिछली बार भी क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हुआ था। तब उसे बेल्जियम ने हरा दिया था। दुनिया के सुपरस्टार खिलाड़ी नेमार का विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया।
दूसरा स्थान (बेल्जियम)
3 of 11
हार के बाद निराश बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी रोमेलू लुकाकू और केविन डी ब्रुइन
- फोटो : FIFA World Cup/Twitter
फीफा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज बेल्जियम की टीम ग्रुप दौर में ही बाहर हो गई। उसे तीसरे मैच क्रोएशिया ने ग्रुप-एफ में 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। बेल्जियम को आगे बढ़ने के लिए किसी भी हाल में जीत और बेल्जियम को कम से कम ड्रॉ की आवश्यकता थी। बेल्जियम की टीम पिछले साल विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी। इस बार ग्रुप दौर में उसने कनाडा को 1-0 से हराया था। वहीं, मोरक्को के खिलाफ 0-2 से हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरा स्थान (अर्जेंटीना)
4 of 11
लियोनल मेसी और उनके साथी।
- फोटो : @Argentina
लियोनल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम आठ साल बाद फाइनल में पहुंच गई। सऊदी अरब से पहले मैच में मिली सनसनीखेज हार के बाद टीम ने वापसी की। उसने ग्रुप दौर में मैक्सिको और पोलैंड को हराया। उसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड और सेमीफाइनल में क्रोएशिया को हराया। अब फाइनल में उसका मुकाबला फ्रांस से होगा।
विज्ञापन
चौथा स्थान (फ्रांस)
5 of 11
फ्रांस के गोल स्कोरर ओलिवर जिरूड और किलियन एम्बाप्पे
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछली बार 2018 में चैंपियन बनने वाले फ्रांस की टीम एक बार फिर से फाइनल में है। वहां उसका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। फ्रांस ने ग्रुप दौर में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 और डेनमार्क को 2-1 से हराया। वहीं, ट्यूनीशिया के खिलाफ 0-1 से हार मिली। फ्रांस ने प्री-क्वार्टर फाइनल में पोलैंड को 3-1, इंग्लैंड को 2-1 और मोरक्को को 2-0 से हराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।