फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA World Cup Final: कैसा रहा है विश्व कप में फ्रांस का सफर, पेनल्टी शूटआउट में नहीं पहुंचने दिया एक भी मैच

Sun, 18 Dec 2022 04:33 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Sun, 18 Dec 2022 04:33 PM IST
सार

सात संस्करणों में फ्रांस चौथी बार फाइनल खेलेगा। वह बड़े टूर्नामेंट में सफलता का आदी हो गया है। इसका श्रेय कोच डिडिएर डैशॉम को जाता है। 1998 में एक खिलाड़ी के रूप में खिताब जीतने के बाद डैशॉम ने 2018 में टीम को चैंपियन बनाया था।

विज्ञापन
FIFA World Cup Final Argentina vs France read kylian mbappe didier deschamps team France Road To The Final
फ्रांस फुटबॉल टीम के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
फुटबॉल विश्व कप में गत चैंपियन फ्रांस रविवार को लुसैल स्टेडियम में फाइनल में दो बार की विजेता अर्जेंटीना से भिड़ेगा। उसकी निगाहें तीसरी विश्व कप जीत पर टिकी हैं। सात संस्करणों में फ्रांस चौथी बार फाइनल खेलेगा। वह बड़े टूर्नामेंट में सफलता का आदी हो गया है। इसका श्रेय कोच डिडिएर डैशॉम को जाता है। 1998 में एक खिलाड़ी के रूप में खिताब जीतने के बाद डैशॉम ने 2018 में टीम को चैंपियन बनाया था। फ्रांस की सफलता में किलियन एम्बाप्पे, एंटोनी ग्रीजमैन और ओलिवर जिरूड ने अहम भूमिका निभाई थी। इस बार भी तीनों सुपरहिट रहे हैं।


आइए जानते हैं इस विश्व कप में फ्रांस का सफर कैसा रहा...

ग्रुप दौर

FIFA World Cup Final Argentina vs France read kylian mbappe didier deschamps team France Road To The Final
फ्रांस के गोल स्कोरर ओलिवर जिरूड और किलियन एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रांस ग्रुप-डी में डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया और ट्यूनीशिया के साथ था।

पहला मैच (फ्रांस बनाम ऑस्ट्रेलिया): फ्रांस ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती मिनटों में हैरान हो गया था। ग्रेग गोडविन ने नौवें मिनट में गोल कर ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से आगे कर दिया। 27वें मिनट में एड्रियन राबियो ने गोल कर फ्रांस को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद टीम ने दनादन गोल दागे। ओलिवर जिरूड ने 32वें और 71वें मिनट में दो गोल दागे। 68वें मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने भी स्कोर किया था। फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराकर शानदार शुरुआत की।
FIFA World Cup Final Argentina vs France read kylian mbappe didier deschamps team France Road To The Final
किलियन एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा मैच (फ्रांस बनाम डेनमार्क): फ्रांस का दूसरा मुकाबला डेनमार्क से था। इस टीम के खिलाफ नेशंस लीग में वह दो मैच हार चुका था। फ्रांस को डेनमार्क के खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत थी। उसके लिए 61वें मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने पहला गोल दाग दिया। 68वें मिनट में आंद्रेस क्रिश्टेंसन ने गोल कर डेनमार्क को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। एम्बाप्पे ने मैच समाप्त होने से कुछ देर पहले 86वें मिनट में एम्बाप्पे ने दूसरा गोल कर फ्रांस को शानदार जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
FIFA World Cup Final Argentina vs France read kylian mbappe didier deschamps team France Road To The Final
गोल करने के बाद ट्यूनीशिया के खिलाड़ी - फोटो : FIFA World Cup/Twitter
तीसरा मैच (फ्रांस बनाम ट्यूनीशिया): ग्रुप दौर का आखिरी मैच फ्रांस के लिए यादगार नहीं रहा। उसे ट्यूनीशिया ने 1-0 से हरा दिया। वाहबी खाजरी के गोल की बदौलत ट्यूनीशिया ने एतिहासिक जीत हासिल की। फ्रांस इस मैच को हारने के बावजूद शीर्ष पर रहा और नॉकआउट दौर में पहुंच गया।
विज्ञापन

नॉकआउट राउंड

FIFA World Cup Final Argentina vs France read kylian mbappe didier deschamps team France Road To The Final
गोल करने के बाद फ्रांस के ओलिवर जिरूड - फोटो : सोशल मीडिया
प्री-क्वार्टर फाइनल (फ्रांस बनाम पोलैंड): इस मुकाबले में फ्रांस के सामने पोलैंड की चुनौती थी। रॉबर्ट लेवनडॉस्की की कप्तानी में पोलैंड उलटफेर करने के लिए उतरा था। ओलिवर जिरूड 44वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने 74वें और 90+1वें मिनट (इंजरी टाइम) में गोल किया। लेवनडॉस्की ने 90+9वें मिनट (इंजरी टाइम) में पेनल्टी पर एक गोल किया, लेकिन यह काफी नहीं था। फ्रांस मैच को 3-1 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed