सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Messi in India: हैदराबाद में दिखा मेसी का जादू, CM रेवंत के साथ एक्जीबिशन मैच में लिया हिस्सा; देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Dec 2025 09:04 PM IST
सार

अर्जेंटीना के विश्व विजेता कप्तान लियोन मेसी भारत दौरे के अगले चरण के लिए हैदराबाद में हैं। उन्होंने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक्जीबिशन मैच में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Lionel Messi India tour Participated in exhibition match at Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad
हैदराबाद में मेसी - फोटो : PTI
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी भारत दौरे पर हैं। उनके G.O.A.T दौरे की शुरुआत शनिवार को कोलकाता से हुई थी, लेकिन अब वह अपने दौरे के अगले चरण में हैदराबाद में हैं। निजामों के शहर में उनके कार्यक्रम की शुरूआत शाम को एक्जीबिशन मैच से हुई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मेसी के साथ मैदान पर उतरे। मेसी के साथ इंटर मियामी के उनके साथ रौड्रिगो डि पॉल और लुई सुआरेज भी राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद रहे। 
Trending Videos
Lionel Messi India tour Participated in exhibition match at Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad
हैदराबाद में मेसी - फोटो : PTI
दर्शकों ने लगाए 'मेसी...मेसी' के नारे
मेसी ने एक्जीबिशन मैच के दौरान दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने दर्शकदीर्घा में फुटबॉल किक मारी। मेसी ने एग्जीबिशन मैच के दौरान खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल थे। मेसी और रेड्डी ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से हाथ मिलाया। राजीव गांधी स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ के बीच मेसी का जादू साफ नजर आए। स्टेडियम में मेसी के पहुंचते ही दर्शकों ने 'मेसी...मेसी' के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lionel Messi India tour Participated in exhibition match at Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad
सीएम रेवंत रेड्डी और राहुल गांधी के साथ मेसी - फोटो : PTI
दर्शकों के प्यार से अभिभूत हुए मेसी
मेसी ने एग्जीबिशन मैच के बाद कहा, सभी को हेलो। मैं इस प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। सच कहूं तो, यहां आने से पहले, इस पूरे समय के दौरान, पिछले विश्व कप के दौरान मैंने बहुत कुछ देखा। हां, आपके स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत में आपके साथ ये दिन बिताना हमारे लिए सम्मान की बात है। इसलिए मैं बहुत आभारी हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।
 
Lionel Messi India tour Participated in exhibition match at Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad
हैदराबाद में मेसी - फोटो : PTI
सीएम रेड्डी ने मेसी को किया सम्मानित
एग्जीबिशन मैच के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मेसी को सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Lionel Messi India tour Participated in exhibition match at Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad
सीएम रेवंत को मेसी ने भेंट की जर्सी - फोटो : PTI
मेसी ने रेवंत को जर्सी भेंट दी
मेसी ने तेलंगाना के सीएम रेवंत और राहुल गांधी को अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की जर्सी भेंट की। इसके बाद मेसी, सुआरेज और रौड्रिगो ने राजीव गांधी स्टेडियम के चक्कर लगाए और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed