सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Pique Shakira Breakup: पॉप सिंगर शकीरा ने पार्टनर पीके को किसी और महिला के साथ पकड़ा, 12 साल के रिश्ते का होगा अंत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Jun 2022 12:31 PM IST
सार

शकीरा और पीके हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों दक्षिण अफ्रीका में 2010 में विश्व कप के बाद से रिलेशनशिप में आए थे। पीके फिलहाल शकीरा से अलग बार्सिलोना में रह रहे हैं।

विज्ञापन
Shakira and Gerard Pique to separate after Barcelona defender was allegedly caught having an affair with another woman
पॉप गायिका शकीरा और फुटबॉलर पीके और उनके दो बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया
कोलंबिया की मशहूर पॉप सिंगर शकीरा ने अपने पार्टनर और स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जेरार्ड पीके से अलग होने का फैसला लिया है। दरअसल, शकीरा ने पीके पर किसी और महिला के साथ रिलेशनशिप में रहने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीके किसी और महिला के साथ अफेयर में हैं। इसके बाद इस कपल ने अलग होने का फैसला लिया।
Trending Videos
Shakira and Gerard Pique to separate after Barcelona defender was allegedly caught having an affair with another woman
पीके और शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया
शकीरा और पीके हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों दक्षिण अफ्रीका में 2010 में विश्व कप के बाद से रिलेशनशिप में आए थे। तब फुटबॉल एंथम 'वाका-वाका' में दोनों साथ भी नजर आए थे। पीके फिलहाल शकीरा से अलग बार्सिलोना के केल मुन्टानेर में अकेले रह रहे हैं। स्पैनिश अखबार अल पीरियोडिको के मुताबिक पीके के पड़ोसियों ने उन्हें कई बार एक घर में आते-जाते देखा है। इसके अलावा वह बार्सिलोना के नाइट लाइफ को भी काफी एंजॉय कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by El Periódico (@elperiodico_cas)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shakira and Gerard Pique to separate after Barcelona defender was allegedly caught having an affair with another woman
शकीरा और पीके - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पीके और शकीरा एक घर में क्यों नहीं रह रहे। उसमें कहा गया है कि शकीरा ने स्पैनिश फुटबॉलर को किसी और महिला के साथ अफेयर में रंगे हाथों पकड़ा। इसलिए दोनों ने फिलहाल कुछ वक्त के लिए दूरी बना ली है और जल्द ही दोनों हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे।
Shakira and Gerard Pique to separate after Barcelona defender was allegedly caught having an affair with another woman
पीके और शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा पीके फिलहाल अपनी एक महिला मित्र के साथ लाइफ का काफी एंजॉय भी कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि उस महिला का पीके के घर में काफी आना जाना है और वह पीके के साथ रह भी रही हैं
विज्ञापन
Shakira and Gerard Pique to separate after Barcelona defender was allegedly caught having an affair with another woman
शकीरा और पीके - फोटो : सोशल मीडिया
35 साल के पीके स्पेन के अलावा दिग्गज क्लब बार्सिलोना से भी खेलते हैं। हालांकि, पिछले काफी समय से वह क्लब के मुख्य डिफेंडर्स की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। उन्हें शुरुआती प्लेइंग-11 में भी जगह नहीं दी जाती है। क्लब के मैनेजर जावी हर्नांडीज ला लीगा में पीके की जगह रोनाल्ड अराउजो और एरिक गार्सिया को मौका दे रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed