Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
IPL 2025: Virat Kohli celebrates with T20 World Cup title ring, WWE wrestler John Cena impressed, shared Photo
{"_id":"67f73a96b90dff98ef0b0fb8","slug":"ipl-2025-virat-kohli-celebrates-with-t20-world-cup-title-ring-wwe-wrestler-john-cena-impressed-shared-photo-2025-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: टी20 विश्व कप टाइटल रिंग के साथ विराट कोहली का जश्न, रेसलर जॉन सीना भी हुए प्रभावित, साझा की तस्वीर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
IPL 2025: टी20 विश्व कप टाइटल रिंग के साथ विराट कोहली का जश्न, रेसलर जॉन सीना भी हुए प्रभावित, साझा की तस्वीर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 10 Apr 2025 08:57 AM IST
सार
आरसीबी के लिए खेल रहे कोहली को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले टी20 विश्व कप टाइटल रिंग को पहनते हुए देखा गया। इसके बाद उन्होंने जॉन सीना के 'यू कान्ट सी मी (U Can't See Me) वाले अंदाज में जश्न मनाया। इसके वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। आइए पूरा मामला जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
जॉन सीना और विराट कोहली
- फोटो : ANI/John Cena Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विराट कोहली को मौजूदा समय में खेल की दुनिया का बेताज बादशाह माना जाता है। देश विदेश के कई एथलीट उन्हें पहचानते हैं और उनसे मुलाकात भी करते रहते हैं। विराट ने पिछले एक साल में टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में दो-दो आईसीसी के खिताब जीते हैं। हाल ही में वह टी20 विश्व कप में मिली टाइटल रिंग के साथ जश्न मनाते दिखे। इसका जश्न उन्होंने कुछ इस तरह मनाया कि डब्ल्यूडब्ल्यूई (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) के दिग्गज पहलवान और अभिनेता जॉन सीना भी खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक सके। जॉन सीना ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से कोहली की तस्वीर साझा की है।
दरअसल, आरसीबी के लिए खेल रहे कोहली को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले टी20 विश्व कप टाइटल रिंग को पहनते हुए देखा गया। इसके बाद उन्होंने जॉन सीना के 'यू कान्ट सी मी (U Can't See Me) वाले अंदाज में जश्न मनाया। यह जॉन सीना का आइकॉनिक सेलिब्रेशन पोज है। इस पर फैंस के कई कमेंट आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भी इस पर कमेंट किया है।
इससे पहले कोहली के वीडियो को शेयर करते हुए आरसीबी ने लिखा, 'उनका (कोहली) समय अब हमेशा रहेगा। विराट कोहली ही अब असली अनुभूति हैं। गाना- जॉन सीना (माय टाइम इज नाऊ)।' कोहली जॉन सीना का पोज देते हुए मुस्कुराते भी हैं। विराट पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान ग्रुप स्टेज में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए थे। हालांकि, फाइनल में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की बहुमूल्य पारी खेली थी और टीम इंडिया को बारबाडोस में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। कोहली ने उस टूर्नामेंट में आठ मैचों में 112 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए थे।
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 6, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ANI
हालांकि, उनके ओवरऑल टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड की बात करें तो कोहली ने 125 मैचों में 48.69 की औसत और 137 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। इनमें 38 अर्धशतक और एक शतक शामिल हैं। टी20 विश्व कप के बाद कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। मौजूदा आईपीएल सत्र में कोहली अब तक चार मैचों में 54.67 की औसत से 164 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 134 से ज्यादा का रहा है। इनमें दो अर्धशतक शामिल हैं।
वहीं, जॉन सीना फिलहाल डब्ल्यूडब्ल्यूई का हिस्सा हैं। इस साल वह रेसलमेनिया में WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स से भिड़ते नजर आएंगे। अगर वह यह खिताब जीतते हैं तो 17वीं बार चैंपियन बनेंगे। इस साल डब्ल्यूडब्ल्यू का सबसे बड़ा रेसलिंद इवेंट रेसलमेनिया का आयोजन 20 अप्रैल को नेवाडा में होगा। यह रेसलमेनिया का 41वां सत्र होगा। यह रेसलिंग इवेंट जॉन सीना का आखिरी रेसलिंग इवेंट होगा। उन्होंने पिछले साल ही इस रेसलिंग इवेंट के बाद रेसलिंग से संन्यास का एलान किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।