{"_id":"6981c161d47ad43a1e09f80a","slug":"kim-kardashian-lewis-hamilton-net-worth-kardashian-is-27-times-richer-than-hamilton-bank-balance-2026-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kim Kardashian-Lewis Hamilton Net Worth: कर्दाशियन के पास हैमिल्टन से 27 गुना ज्यादा संपत्ति, अंतर चौंका देगा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Kim Kardashian-Lewis Hamilton Net Worth: कर्दाशियन के पास हैमिल्टन से 27 गुना ज्यादा संपत्ति, अंतर चौंका देगा
Tue, 03 Feb 2026 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 03 Feb 2026 03:05 PM IST
सार
फॉर्मूला-1 के सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन का नाम इससे पहले कई चर्चित हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। अब किम कर्दाशियन के साथ उनकी हालिया डेटिंग की अटकलों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। आइए दोनों की कुल संपत्ति के बारे में जानते हैं....
विज्ञापन
किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन की डेटिंग की अटकलें
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियलिटी टीवी स्टार और बिजनेसवुमन किम कर्दाशियन और फॉर्मूला-1 के दिग्गज ड्राइवर और सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन की डेटिंग की अटकलें चर्चा में है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों चोरी छिपे साथ में समय बिता रहे हैं। इंग्लैंड में क्वालिटी टाइम बिताने के बाद दोनों पेरिस में एक ही होटल में जाते दिखे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने पेरिस के लग्जरी सुइट में साथ में समय बिताया। दोनों की संपत्ति में जमीन-आसमान का अंतर है। फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक, किम कर्दाशियन की संपत्ति लुई हैमिल्टन से 27 गुना ज्यादा है। दोनों की संपत्ति में अंतर करीब 16,744 करोड़ के आसपास है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि दोनों के पास कितनी संपत्ति है और किस तरह का जीवन जीते हैं।
किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन की डेटिंग की अटकलें
- फोटो : Instagram @lewishamilton @kimkardashian
41 वर्षीय लुईस हैमिल्टन फॉर्मूला वन के दिग्गज रेसर हैं। रेसिंग के अलावा फैशन और सोशल एक्टिविज्म की दुनिया में भी उनका खासा प्रभाव है। उनके योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें 2021 में नाइटहुड से नवाजा गया था। लुईस हैमिल्टन का नाम इससे पहले कई चर्चित हस्तियों के साथ जुड़ चुका है, जिनमें सिंगर निकोल शेर्जिंगर, पॉप स्टार शकीरा और एक्ट्रेस सोफिया वर्गारा शामिल हैं। अब किम कर्दाशियन के साथ उनकी हालिया मौजूदगी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन की डेटिंग की अटकलें
- फोटो : Instagram @lewishamilton @kimkardashian
- लुईस हैमिल्टन ने 2020 में फॉर्मूला-1 ड्राइवर्स टाइटल जीतकर महान ड्राइवर माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड सात वर्ल्ड चैंपियनशिप के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इसके बाद 2021 में वह बेहद करीबी अंतर से एक और खिताब जीतने और रिकॉर्ड बनाने से चूक गए।
- फरवरी 2024 में हैमिल्टन ने रेसिंग जगत को चौंका दिया, जब उन्होंने सीजन खत्म होने के बाद फेरारी से जुड़ने की घोषणा की। यह फैसला इतना गोपनीय रखा गया था कि रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को भी उसी दिन दी, जिस दिन यह खबर सार्वजनिक हुई।
- हैमिल्टन फॉर्मूला-1 के सबसे ज्यादा मार्केटेबल एथलीट्स में गिने जाते हैं और उन्होंने रेस ट्रैक से बाहर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। 2022 में उन्होंने NFL टीम डेनवर ब्रॉन्कोज में निवेश किया था, जो उनके कारोबार के विस्तार को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किम कर्दाशियन
- फोटो : Instagram @kimkardashian
वहीं, 45 वर्षीय किम कर्दाशियन ने रियलिटी टीवी स्टार से आगे बढ़ते हुए खुद को एक अरबपति बिजनेसवुमन के रूप में स्थापित किया है। इसने उन्हें ग्लोबल बिजनेस आइकन बना दिया। सोशल मीडिया पर भी किम की जबरदस्त पकड़ है। इंस्टाग्राम पर उनके 35.4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। किम अपने पूर्व पति कान्ये वेस्ट के साथ चार बच्चों की मां हैं। किम और कान्ये का 2022 में तलाक हो गया था।
विज्ञापन
किम कर्दाशियन
- फोटो : Instagram @kimkardashian
- किम कर्दाशियन ने रियलिटी टीवी से मिली लोकप्रियता को एक हजार करोड़ डॉलर से अधिक की संपत्ति में बदल दिया है। उनकी कुल दौलत का बड़ा हिस्सा उनके शेपवेयर बिजनेस स्किम्स (SKIMS) में हिस्सेदारी से आता है।
- 2025 में हुई फंडिंग राउंड के बाद स्किम्स (SKIMS) की वैल्यूएशन 5 अरब डॉलर आंकी गई है। कंपनी के निवेशकों में अरबपति स्टीफन मैंडल, डैनियल संधाइम और जोश कुश्नर शामिल हैं, जो इवांका ट्रंप के ब्रदर-इन-लॉ हैं।
- स्किम्स (SKIMS)की शुरुआत एक ऑनलाइन, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर ब्रांड के रूप में हुई थी, लेकिन अब यह तेजी से ऑफलाइन विस्तार की ओर बढ़ रहा है। फिलहाल कंपनी के अमेरिका और मेक्सिको में 20 स्टोर्स हैं और आने वाले वर्षों में इसे मुख्य रूप से ब्रिक-एंड-मॉर्टर बिजनेस बनाने की योजना है।