Kim Kardashian-Lewis Hamilton: पेरिस के होटल में जाते दिखे लुईस हैमिल्टन और किम कर्दाशियन, वीडियो आया सामने
किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन को पेरिस के एक होटल में लगभग साथ पहुंचते हुए देखा गया, जिसके बाद दोनों के डेटिंग में होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इंग्लैंड में साथ समय बिताने, पेरिस की तस्वीरों और वीडियो ने इन चर्चाओं को और मजबूत किया है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ड्यूक्यमोई द्वारा साझा की गई तस्वीरों में किम और हैमिल्टन को पेरिस में होटल के बाहर देखा गया। दोनों ने खुद को लो-प्रोफाइल रखने की कोशिश की। किम कर्दाशियन काले रंग के ट्रेंच कोट और बड़े सनग्लासेस में नजर आईं, जबकि लुईस हैमिल्टन ऑल-ब्लैक आउटफिट के साथ ग्रे शॉल में दिखाई दिए। वहीं, टीएमजेड द्वारा जारी एक वीडियो में दोनों को होटल में अलग-अलग लेकिन कुछ ही मिनटों के अंतर से प्रवेश करते हुए देखा गया। पहले किम होटल में गईं और थोड़ी देर बाद हैमिल्टन वहां पहुंचे।
They are Spotted pic.twitter.com/00cINhRj7l
— Fayzee 🧠 💼 (@fayzee_utd) February 2, 2026
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस पहुंचने से पहले किम और लुईस को इंग्लैंड में साथ देखा गया था। दोनों कथित तौर पर यूके से एक प्राइवेट जेट के जरिए रवाना हुए थे, जहां उन्होंने वीकेंड साथ बिताया।
वहीं, पेज सिक्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि दोनों कोट्सवॉल्ड्स स्थित लग्जरी प्रॉपर्टी एस्टेल मेनोर में ठहरे थे। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि यह स्टे बेहद रोमांटिक था। 'द सन' के मुताबिक, दोनों ने वहां मौजूद पूल और स्पा सुविधाओं का भी आनंद लिया।
किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन की दोस्ती कोई नई नहीं है। दोनों पिछले एक दशक से एक-दूसरे को जानते हैं और 2014 से कई बार एक ही सोशल सर्कल में देखे जा चुके हैं। हालांकि, अब तक दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। किम कर्दाशियन ने 2022 में रैपर कान्ये वेस्ट से तलाक के बाद अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक निजी रखा है। 2024 में उनका नाम एनएफएल खिलाड़ी ओडेल बेकहम जूनियर से जुड़ा था।
Kim Kardashian and Lewis Hamilton in Aspen, Colorado. pic.twitter.com/EJZLuyfYDQ
— 📸 (@metgalacrave) January 1, 2026
Kim Kardashian and Lewis Hamilton are reportedly dating, according to The Sun.
— 📸 (@metgalacrave) February 2, 2026
The pair allegedly spent the night at the Estelle Manor in the Cotswolds, enjoying exclusive access to the spa, couples' massages, and a private dinner before leaving together this morning. pic.twitter.com/oSMGJLwsCt
लुईस हैमिल्टन का नाम इससे पहले कई चर्चित हस्तियों के साथ जुड़ चुका है, जिनमें सिंगर निकोल शेर्जिंगर, पॉप स्टार शकीरा और एक्ट्रेस सोफिया वर्गारा शामिल हैं। अब किम कर्दाशियन के साथ उनकी हालिया मौजूदगी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
