फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tom Brady-Gisele Bundchen: 13 साल बाद टूटी इस दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी और सुपरमॉडल की जोड़ी, तलाक का किया फैसला

Sat, 29 Oct 2022 01:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: रोहित राज Updated Sat, 29 Oct 2022 01:15 PM IST
सार

अमेरिकी फुटबॉल के मशहूर खिलाड़ी टॉम ब्रैडी और सुपरमॉडल गिसेले बुंडचेन ने अलग-अलग होने का फैसला कर लिया है। शादी के 13 साल से अधिक समय के बाद दोनों ने तलाक की घोषणा की है।

विज्ञापन
NFL Star Tom Brady and Super moldeGisele Bundchen part ways after 13 years of marriage
टॉम ब्रैडी और गिसेले बुंडचेन - फोटो : Gisele Bundchen Instagram
अमेरिकी फुटबॉल के मशहूर खिलाड़ी टॉम ब्रैडी और सुपरमॉडल गिसेले बुंडचेन ने अलग-अलग होने का फैसला कर लिया है। शादी के 13 साल से अधिक समय के बाद दोनों ने तलाक की घोषणा की है। टॉम ब्रैडी नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) में टैंपा बे बकनियर्स की ओर से खेलते हैं। वह टीम में क्वार्टरबैक की भूमिका निभाते हैं।
NFL Star Tom Brady and Super moldeGisele Bundchen part ways after 13 years of marriage
टॉम ब्रैडी और गिसेले बुंडचेन - फोटो : Gisele Bundchen Instagram
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार,  ब्रैडी के लंबे खेल करियर और उनके रिश्ते पर इसके प्रभाव के बारे में पिछले कुछ महीनों से मीडिया में खबरें छप रही थीं। यह कहा जा रहा था कि दोनों जल्द ही अलग हो जाएंगे। अब इस खबर पर मुहर लग गई है। ब्रैडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके तलाक के बारे में बता दिया। उन्होंने लिखा, "हम इस निर्णय पर सौहार्दपूर्ण ढंग से पहुंचे हैं। हमने साथ में बिताए पलों को भी याद किया।"
NFL Star Tom Brady and Super moldeGisele Bundchen part ways after 13 years of marriage
गिसेले बुंडचेन - फोटो : Gisele Bundchen Instagram
ब्रैडी ने आगे कहा, "हम बहुत सोच-विचार के बाद अपनी शादी को खत्म करने के इस फैसले पर पहुंचे हैं। ऐसा करना निश्चित रूप से दर्दनाक और मुश्किल है, जैसे कि दुनिया भर में हर दिन एक ही चीज से गुजरने वाले कई लोगों के लिए है। हालांकि, हम एक-दूसरे के लिए भविष्य में अच्छा चाहते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
NFL Star Tom Brady and Super moldeGisele Bundchen part ways after 13 years of marriage
गिसेले बुंडचेन - फोटो : Gisele Bundchen Instagram
वहीं, गिसेले बुंडचेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "शादी खत्म करने का फैसला कभी आसान नहीं होता, लेकिन हम अलग हो गए हैं। इस तरह के समय से गुजरना काफी मुश्किल है। मैं उस समय के लिए धन्य महसूस करती हूं जब हम साथ थे। मैं टॉम को आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं।''
विज्ञापन
NFL Star Tom Brady and Super moldeGisele Bundchen part ways after 13 years of marriage
टॉम ब्रैडी और गिसेले बुंडचेन - फोटो : Gisele Bundchen Instagram
ब्रैडी 20 से अधिक सालों से एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ब्रैडी के आउट ऑफ फॉर्म होने के कारण उनकी टीम टैंपा बे बकनियर्स को सीजन के शुरुआती मैचों संघर्ष करना पड़ा। ब्रैडी की टीम 2002 के बाद पहली बार लगातार तीन मैच हारी है। गुरुवार रात बाल्टीमोर रेवेन्स ने बकनियर्स को 5-3 से हरा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed