Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Roger Federer retires Know Roger mirka federer Love Story All You Need To Know
{"_id":"6324409ca34854684e0cdd95","slug":"roger-federer-retires-know-roger-mirka-federer-love-story-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Roger Federer Love Story: रोजर फेडरर को टेनिस खिलाड़ी से हुआ था प्यार, ओलंपिक के दौरान मिर्का के हुए दीवाने","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Roger Federer Love Story: रोजर फेडरर को टेनिस खिलाड़ी से हुआ था प्यार, ओलंपिक के दौरान मिर्का के हुए दीवाने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:53 PM IST
सार
सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 15 सितंबर को पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि 23 सितंबर 2022 से लंदन में शुरू होने वाला लेवर कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।
विज्ञापन
1 of 5
रोजर फेडरर और मिर्का फेडरर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने 15 सितंबर को पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि 23 सितंबर 2022 से लंदन में शुरू होने वाला लेवर कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। फेडरर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 20 ग्रैंड स्लैम जीते। जितना शानदार फेडरर का करियर रहा उतनी ही रोचक उनकी प्रेम कहानी है।
Trending Videos
2 of 5
फेडरर और मिर्का
- फोटो : सोशल मीडिया
फेडरर ने संन्यास का एलान करते हुए एक नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी मिर्का का भी आभार जताया। फेडरर ने कहा कि मिर्का ने हमेशा उनका उत्साह बढ़ाया और खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दोनों ने 2009 में शादी की थी। मिर्का दो बार जुड़वा बच्चों की मां बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बच्चों के साथ रोजर फेडरर
- फोटो : सोशल मीडिया
फेडरर की पत्नी मिर्का भी टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं। दोनों 1997 में पहली बार मिले थे। फेडरर को पहली ही नजर में मिर्का से प्यार हो गया था। मिर्का का करियर फेडरर की तरह लंबा नहीं रहा। उन्होंने लगातार चोटों के कारण 2022 में संन्यास ले लिया था।
4 of 5
फेडरर और मिर्का
- फोटो : सोशल मीडिया
1997 में तो फेडरर और मिर्का की मुलाकात हुई, लेकिन लव स्टोरी साल 2000 में सिडनी ओलंपिक के दौरान आगे बढ़ी। दोनों स्विट्जरलैंड की ओर से खेलने गए थे। सिडनी ओलंपिक के दौरान फेडरर पूरी तरह से मिर्का के दीवाने हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
मिर्का और फेडरर
- फोटो : सोशल मीडिया
फेडरर और मिर्का ने नौ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। मिर्का एक बार आठ महीने की गर्भवती होने के बावजूद फेडरर का हौसला बढ़ाने के लिए मैच देखने गई थीं। फेडरर हर तरह के इवेंट में मिर्का के साथ दिखते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।