Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Sania mirza Luxurious house in dubai Photos said it's very difficult to live anywhere else
{"_id":"635d07264eabd75dbc1ac1b4","slug":"sania-mirza-luxurious-house-in-dubai-photos-said-it-s-very-difficult-to-live-anywhere-else","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sania Mirza Home: दुबई में इस शानदार घर में रहती हैं सानिया मिर्जा, बोलीं- अब कहीं और रहना मुश्किल, देखें फोटो","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sania Mirza Home: दुबई में इस शानदार घर में रहती हैं सानिया मिर्जा, बोलीं- अब कहीं और रहना मुश्किल, देखें फोटो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 29 Oct 2022 04:27 PM IST
सार
दुबई में सानिया मिर्जा का घर बेहद अलीशान है। वह लगभग 10 साल से इसी शहर में रह रही हैं। सानिया का कहना है कि आप एक बार दुबई में रह लेते हैं तो कहीं और रहना मुश्किल हो जाता है।
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अब अपने खेल से संन्यास ले चुकी हैं। उन्होंने मां के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अपने खेल से दूरी बनाई है। सानिया दुबई में अपने पति शोएब मलिक के साथ रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपने घर की तस्वीरें भी शेयर की थीं। दुबई में सानिया का घर बहुत ही शानदार है। इस घर को लेकर सानिया का कहना है कि अगर आप एक बार दुबई में रह लेते हैं तो फिर दुनिया की किसी भी जगह में रहना मुश्किल हो जाता है।
सानिया पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने दुबई में घर लिया है। उनके अलावा भी दुनिया की कई बड़ी हस्तियां दुबई को अपना दूसरा घर मानती हैं। यहां हम सानिया के घर की तस्वीरें दिखा रहे हैं।
सानिया ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान अपना घर दिखाया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह लगभग 12 साल से दुबई में रह रही हैं। उन्होंने कहा था कि हम सभी यह मानते हैं कि एक बार आप दुबई में रह लेते हैं तो कहीं और रहना मुश्किल हो जाता है।
सानिया ने यह भी बताया था कि इसी साल जुलाई के महीने में वह अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं। इससे पहले सानिया और शोएब पाल्म जुमेइराह में एक अलीशान घर में रहते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।