Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Tennis
›
Amanda Anisimova upsets No. 1 Aryna Sabalenka at Wimbledon, will face Iga Swiatek in grand slam final
{"_id":"687087348812138832051fb6","slug":"amanda-anisimova-upsets-no-1-aryna-sabalenka-at-wimbledon-will-face-iga-swiatek-in-grand-slam-final-2025-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wimbledon: एनिसिमोवा ने सेमीफाइनल में नंबर-1 सबालेंका को हराकर किया उलटफेर, फाइनल में स्वियातेक से होगी टक्कर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Wimbledon: एनिसिमोवा ने सेमीफाइनल में नंबर-1 सबालेंका को हराकर किया उलटफेर, फाइनल में स्वियातेक से होगी टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 11 Jul 2025 09:08 AM IST
सार
किसी मेजर फाइनल में स्वियातेक का रिकॉर्ड 5-0 का है। यानी अब तक वह जितने भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची हैं, जीती हैं। इनमें फ्रेंच ओपन के क्ले कोर्ट पर चार फाइनल, यूएस ओपन के हार्ड कोर्ट पर एक फाइनल शामिल हैं। हालांकि, विंबलडन में इससे पहले वह सिर्फ क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में ही कामयाब हो पाई थीं।
विज्ञापन
1 of 8
एनिसिमोवा और स्वियातेक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अमेरिका की 23 साल की अमांडा एनिसिमोवा और पोलैंड की इगा स्वियातेक के बीच विंबलडन टेनिस का महिला एकल का फाइनल खेला जाएगा। 30 डिग्री तापमान के बीच एनिसिमोवा ने दुनिया की नंबर-एक बेलारूस की एरिना सबालेंका को दो घंटे 36 मिनट में 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश कर लिया। स्वियातेक ने बेलिंडा बेनचिच को एक घंटा 12 मिनट में 6-2, 6-0 से हराया। पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्वियातेक पहली बार विंबलडन के फाइनल में पहुंची हैं। क्लेकोर्ट की विशेषज्ञ इससे पहले कभी ऑल इंग्लैंड क्लब में क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ी थीं। इगा ने पहले सेट में दो बार और दूसरे सेट में 3 बार बेलिंडा की सर्विस तोड़ी।
2 of 8
एक्शन में स्वियातेक
- फोटो : PTI
इगा स्वियातेक ने बेनचिच पर जीत के बाद कहा, 'टेनिस मुझे लगातार चौंकाता रहता है। मुझे लगता था कि मैंने सब कुछ झेल लिया है। हालांकि, मैं युवा हूं। मुझे लगता था कि मैंने कोर्ट पर सब कुछ अनुभव कर लिया है, लेकिन मुझे घास पर अच्छा खेलने का अनुभव नहीं था। ऐसा पहली बार हुआ है।' किसी मेजर फाइनल में स्वियातेक का रिकॉर्ड 5-0 का है। यानी अब तक वह जितने भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची हैं, जीती हैं। इनमें फ्रेंच ओपन के क्ले कोर्ट पर चार फाइनल, यूएस ओपन के हार्ड कोर्ट पर एक फाइनल शामिल हैं।
3 of 8
अपने बच्चे के साथ खेलतीं बेनचिच
- फोटो : PTI
हालांकि, विंबलडन में उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। इससे पहले वह विंबलडन में सिर्फ क्वार्टर फाइनल तक पहुंच पाईं थीं। स्वियातेक को कहीं भी खिताब जीते हुए एक साल से ज्यादा बीत चुका है। पिछले साल अक्तूबर में पोलैंड की 24 वर्षीय स्वियातेक ने सबालेंका को शीर्ष रैंकिंग गंवा दी थी। इस टूर्नामेंट में उनकी वरीयता आठवीं है। शनिवार को महिला एकल का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह लगातार आठवीं बार होगा जब विंबलडन को कोई नई महिला चैंपियन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
एनिसिमोवा और सबालेंका
- फोटो : PTI
13वीं वरीयता प्राप्त एनिसिमोवा का जन्म न्यू जर्सी में हुआ और वह फ्लोरिडा में पली-बढ़ीं। यह उनका किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में दूसरा सेमीफाइनल था। इससे पहले वह 17 साल की उम्र में 2019 फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल मुकाबले में हार गई थीं। सबालेंका के खिलाफ दो घंटे 36 मिनट तक चले मुकाबले को जीतने के बाद एनिसिमोवा ने कहा, 'अभी यह सच नहीं लग रहा है। मैं कोर्ट पर काफी मेहनत कर रही थी। मुझे नहीं पता कि मैंने मैच कैसे जीत लिया।'
विज्ञापन
5 of 8
एक्शन में सबालेंका
- फोटो : PTI
एनिसिमोवा ने मई 2023 में यह कहते हुए प्रोफेशनल टेनिस से ब्रेक लिया था कि वह लगभग एक साल से मानसिक स्वास्थ्य की परेशानी से जूझ रही हैं। अब 23 साल की हो चुकीं एनिसिमोवा पहले की तरह ही अच्छा खेल रही हैं। उनके तीखे ग्राउंडस्ट्रोक, खासकर बैकहैंड साइड पर, किसी भी अन्य खिलाड़ी की तरह मजबूत और सहज हैं। खिताबी मुकाबले में चाहे जो भी हो, अगले सप्ताह उनका पहली बार डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचना तय है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।