अगर आप भी चाहते हैं घर पर बैठे दादा-दादी या मम्मी-पापा के पास भी एक स्मार्टफोन होना चाहिए जिसके जरिए वे आपसे लाइव बातें कर सकें और फोटो-वीडियो शेयर कर सकें तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 10 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जो आपके मम्मी-पापा या घर के बड़े-बुजुर्गों के लिए परफेक्ट हैं। आइए देखते हैं।
घर के बड़े बुजुर्गों को गिफ्ट कर सकते हैं ये 4 शानदार स्मार्टफोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटो जी6 और मोटो ई5 प्लस
स्टॉक एंड्रॉयड वाले स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में मोटोरोला का नाम सबसे पहले आता है। ऐसे में आप मोटो जी6 को 13,999 रुपये और मोटो ई5 प्लस को 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मोटो जी6 में 5.7 इंच की फुल एचडी और फुल व्यू डिस्प्ले है। इसमें 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं मोटो ई5 प्लस में 5000 एमएएच की बैटरी, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
शाओमी के स्मार्टफोन
15,000 रुपये तक की रेंज में शाओमी के अच्छे फोन बाजार में उपलब्ध हैं। रेडमी नोट 5 प्रो की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है और इसमें डुअल रियर कैमरे के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा नोट 5 और रेडमी वाय2 की भी आजमा सकते हैं।
आसुस
आसुस ने जेनफोन मैक्स प्रो एम1 के साथ शानदार वापसी की है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इसमें आपको 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी, 13+5 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं इसका 6 जीबी रैम वाला वेरियंट 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 16+5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ मिलेगा।
सैमसंग
सैमसंग ने हाल ही में डुअल रियर कैमरा के साथ गैलेक्सी जे8 को बाजार में उतारा है। इस फोन की कीमत 18,990 रुपये है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 6 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा (16+5 मेगापिक्सल) और फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।