फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में बिकने वाले टॉप-5 स्मार्ट बल्ब, बोलकर कर सकेंगे ऑन/ऑफ, शुरुआती कीमत 629 रुपये

Sun, 11 Oct 2020 08:49 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sun, 11 Oct 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
top 5 smart bulbs to buy in India for app-controlled lights
top 5 smart bulbs - फोटो : AMAR UJALA

आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिनके घर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट का कनेक्शन होगा। ऐसे लोग अपने घर में स्मार्ट होम गैजेट का आनंद ले सकते हैं। उदाहरण के तौर पर समझें तो ऐसे लोग बोलकर किसी बल्ब को बंद या चालू कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको भारत में बिकने वाले टॉप-5 स्मार्ट बल्ब के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

top 5 smart bulbs to buy in India for app-controlled lights
Mi Smart LED Bulb (B22) - फोटो : mi.com
Mi Smart LED Bulb

एमआई के इस बल्ब की क्षमता 9W की है और इसकी ब्राइटनेस 950 ल्यूमेंस है। शाओमी के बल्ब की लाइफ को लेकर 25,000 घंटे का दावा है। इसमें 16 मिलियन कलर्स दिए गए है। इस बल्ब को एमआई होम एप से कंट्रोल किया जा सकता है। यह एप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए काम करता है। इस बल्ब को बोलकर भी कंट्रोल किया जा सकता है। Mi Smart LED Bulb का निर्माण पॉलीकार्बोनेट और प्लास्टिक क्लैड एल्यूमीनियम की बनी है। बल्ब में गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा जैसे वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। शाओमी के इस बल्ब की कीमत 799 रुपये है।

top 5 smart bulbs to buy in India for app-controlled lights
Halonix Prime Prizm Smart Wi-Fi LED Bulb - फोटो : amazon
Halonix Prime Prizm Smart Wi-Fi LED Bulb

इस बल्ब में वाई-फाई और अमेजन एलेक्सा के साथ गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इसे फोन और टैबलेट से कंट्रोल किया जा सकता है। इस बल्ब की क्षमता 12वॉट की है। इसकी कीमत 678 रुपये है। यह बल्ब एलेक्सा के साथ हिंदी कमांड भी समझ लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 smart bulbs to buy in India for app-controlled lights
Mi LED Smart Bulb

Mi LED Wi-Fi

एमआई स्मार्ट बल्ब में वर्चुअल असिस्टेंट अमेजन एलेक्सा और गूगल असिसटेंट दोनों का सपोर्ट मिलेगा। शाओमी के इस स्मार्ट बल्ब में 16 लाख रंग हैं और इसकी लाइफ 11 साल है। इस बल्ब को एमआई होम एप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा। Mi LED Smart Bulb की कीमत 1,299 रुपये है। इस बल्ब की क्षमता 10 वॉट की है। इस बल्ब के साथ होल्डर आपको अलग से खरीदना होगा जिसकी कीमत 200 रुपये है।

विज्ञापन
top 5 smart bulbs to buy in India for app-controlled lights
Syska 7-Watt Smart LED Bulb - फोटो : amazon

Syska 7-Watt Smart LED Bulb

सिस्का के इस स्मार्ट एलईडी बल्ब की कीमत 760 रुपये है। इसकी क्षमता 7 वॉट की है। इसमें तीन मिलियन से अधिक कलर्स हैं। इसे एक एप के जरिए कंट्रोल  किया जा सकता है। इस बल्ब में भी गूगल असिस्टेंट और अमेजन एलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed