फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में बिकने वाले 5 स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 13,999 रुपये

Mon, 11 Mar 2019 10:12 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 11 Mar 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
5 Smartphone in India with 48 Megapixel Camera, Starting Price Rs 13,999, Including redmi note 7 pro
Smartphone with 48MP Camera

पिछले साल तक स्मार्टफोन बाजार में जहां इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट का ट्रेंड था, वहीं साल 2019 की शुरुआत से ही भारत में 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए शाओमी ने भारत में 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ रेडमी नोट 7 प्रो को लॉन्च किया है, हालांकि इस फोन को चीन में रेडमी नोट 7 के नाम से लॉन्च किया है। तो आइए भारत में बिकने वाले उन स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं जिनमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

5 Smartphone in India with 48 Megapixel Camera, Starting Price Rs 13,999, Including redmi note 7 pro
Honor View 20

ऑनर व्यू20
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे के सब-ब्रांड ऑनर ने भारत में 48 मेगापिक्सल के साथ Honor View 20 लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 37,999 रुपये है। इस फोन में फ्रंट कैमरा डिस्प्ले में एक छेद में दिया गया है जिसे पंचहोल कैमरा कहा जा रहा है। इसके अलावा इस फोन में 3डी मोशन गेमिंग कंट्रोल और 3डी वीडियो शेपिंग दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में Honor View 20 में 4000mAh की बैटरी, 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, किरिन 980 प्रोसेसर है। इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसमें सोनी IMX586 सेंसर है जिसमें एक लेंस TOF 3डी है। वहीं इसमें 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

5 Smartphone in India with 48 Megapixel Camera, Starting Price Rs 13,999, Including redmi note 7 pro
Redmi Note 7 pro

शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो
रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट करती है। रेडमी नोट 7 प्रो के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Smartphone in India with 48 Megapixel Camera, Starting Price Rs 13,999, Including redmi note 7 pro
Vivo V15 Pro

Vivo V15 Pro
Vivo V15 Pro में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है, जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो वैसे इस फोन में रियर पैनल पर 3 कैमरे मिलेंगे जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो कि पॉप अप स्टाइल में होगा। Vivo V15 Pro में 3700mAh की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन की कीमत की बात करें तो 28,990 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
5 Smartphone in India with 48 Megapixel Camera, Starting Price Rs 13,999, Including redmi note 7 pro
Oppo F11 Pro

Oppo F11 Pro
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9.0 आधारित कलर ओएस 6 स्किन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1920 × 1080 है। डिस्प्ले में नॉच नहीं मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।  इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा जो 16 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन की कीमत 24,990 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed