{"_id":"5c825815bdec2214130e5375","slug":"xiaomi-sold-mi-9-without-led-flash-light-in-china-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Xiaomi ने बिना एलईडी फ्लैश लाइट ही बेच दिया यह स्मार्टफोन","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Xiaomi ने बिना एलईडी फ्लैश लाइट ही बेच दिया यह स्मार्टफोन
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 08 Mar 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mi 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं कि किस्मत खराब हो तो ऊंट पर बैठने के बावजूद कुत्ता काट लेता है और किस्मत खराब हो तो ऑनलाइन फोन खरीदने के बाद बॉक्स में साबुन भी मिलता है। कुछ ऐसा ही शाओमी के फोन खरीदने वाले एक शख्स के साथ हुआ है। उसने शाओमी का नया स्मार्टफोन एमआई 9 ऑनलाइन खरीदा लेकिन उसे यह फोन बिना एलईडी फ्लैश लाइट ही डिलीवर हुआ है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
2 of 5
mi 9
यह पूरा मामला चीन का है जहां एक शख्स ने शाओमी एमआई 9 को ऑनलाइन खरीदा था लेकिन जब उसके पास फोन पहुंचा तो उसमें कैमरे के साथ दी गई एलईडी फ्लैश थी ही नहीं। गौर करने वाली बात यह है कि फ्लैश लाइट की खाली जगह भी नहीं दिख रही है।
3 of 5
mi 9
फोन की फोटो और वीडियो चीन की सोशल ऐप Weibo पर देखी जा सकती है। ऐसे में शाओमी की क्वॉलिटी चेकिंग पर बड़ा सवाल उठता है, क्योंकि यदि फोन में फ्लैश लाइट है तो जाहिर-सी बात है कि उसका बैक पैनल भी उसी हिसाब से तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Xiaomi Mi 9
वायरल फोटो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि फोन के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे हैं और कैमरे के साथ दी गई एलईडी फ्लैश लाइट गायब है। बता दें कि एमआई 9 में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक 48 मेगापिक्सल, दूसरा 12 मेगापिक्सल और तीसरा 16 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।
विज्ञापन
5 of 5
mi 9
एमआई 9 की बात करें तो इस फोन को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया है। इसमें 6.39 इंच की डिस्प्ले है और इसके साथ 3300mAh की बैटरी दी गई है जो 27 वाट के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करती है। फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है। हालांकि फोन में हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।