आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस को हर कोई अपने-अपने हिसाब से सेलिब्रेट कर रहे हैं। कोई अपनी महिला मित्र को गिफ्ट दे रहा है, कोई अपनी धर्म-पत्नि को तोहफा दे रहा है तो आइए हम उसके लिए कुछ गिफ्ट के बारे में बात करते हैं जिन्होंने हमें 9 महीने तक कोख में रखा और असहनीय दर्द को सहकर हमें जन्म दिया।
Women’s Day 2019: उन्हें दीजिए कुछ खास गिफ्ट जिन्होंने आपको जिंदगी दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टफोन
यदि आप अपनी मां से दूर रहते हैं और उनके पास स्मार्टफोन नहीं है तो आप अपनी मां को एक स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं ताकि वे आपसे वीडियो कॉलिंग करके लाइव बात कर सकें। यदि आप अपनी मां को सस्ते में बढ़िया स्मार्टफोन देना चाहते हैं तो 8 हजार रुपये से कम कीमत में आप टेक्नो कैमन आईएस2एक्स, रियलमी सी1 और रेडमी 6ए जैसे स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इन फोन की खासियतों की बात करें तो इनमें से टेक्नो कैमन आईएस2एक्स में डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के अलावा 360 डिग्री की एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। साथ ही आप वीडियो कॉलिंग के दौरान भी फ्लैश लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर्फ 7,599 रुपये में यह फोन आपको 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज के साथ मिल जाएगा।
स्मार्टवाच
उम्र के बढ़ने के साथ कई तरह की दिक्कतें होती हैं। ऐसे में आप अपनी मां को स्मार्टवाच दे सकते हैं ताकि उनकी सेहत पर नजर रखी जा सके। स्मार्टवाच की मदद से आपको उनकी हृदयगति समेत कई तरह की जानकारी मिल जाएगी। यदि आप महंगे स्मार्टवाच देना चाहते हैं तो ऐप्पल वाच बेस्ट नहीं है तो नहीं आपको 2 हजार रुपये तक की शुरुआती कीमत में अमेजॉन और ऑनर जैसी कंपनियों के स्मार्टवाच मिल जाएंगे।
फुट मसाजर
आप अपनी मां को फुट मसाजर मशीन भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी साइट्स पर आपको 10 हजार रुपये तक की रेंज में कई कंपनियों के फुट मसाजर मशीनें मिल जाएंगी। आपकी मां के लिए यह एक बढ़िया गिफ्ट साबित होगा।
वॉशिंग मशीन
हर मां के पास घर पर बहुत काम रहता है और वे उसमें डूबी रहती हैं। हम भी कई बार मां को अपने कपड़े धोने के लिए बोलकर ऑफिस चले जाते हैं। ऐसे में आप मम्मी को ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन गिफ्ट कर सकते हैं।