फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले 5 स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 9,999 रुपये

Sun, 28 Apr 2019 11:03 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sun, 28 Apr 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
5 smartphones in India with 32 megapixel selfie camera, starting price at Rs 9,999
selfie camera smartphones
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में धीरे-धीरे 48 मेगापिक्सल वाले रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन को ट्रेंड बढ़ रहा है। कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले अपने स्मार्टफोन भारत में पेश भी कर चुकी हैं तो आइए एक नजर उन स्मार्टफोन पर डालते हैं जिनमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
5 smartphones in India with 32 megapixel selfie camera, starting price at Rs 9,999
Galaxy A70

सैमसंग गैलेक्सी ए70
Galaxy A70 में 6.7 इंच फुल एचडी इंफिनिटी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले लगा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Galaxy A70 में सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है ।जबकि इसके रियर में 3 कैमरे दिए गये है जिसमें एक लेंस 32 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन की कीमत 28,990 रुपये है।

5 smartphones in India with 32 megapixel selfie camera, starting price at Rs 9,999
Vivo V15

Vivo V15
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस है। वीवो वी15 में  6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। वी15 प्रो की तरह की वीवो वी15 में 32 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा है। इस फोन की कीमत अब 21,990 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 smartphones in India with 32 megapixel selfie camera, starting price at Rs 9,999
Vivo V15 Pro - फोटो : amar ujala

Vivo V15 Pro
Vivo V15 Pro में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है, जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो वैसे इस फोन में रियर पैनल पर 3 कैमरे मिलेंगे जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जो कि पॉप अप स्टाइल में होगा। Vivo V15 Pro में 3700mAh की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन की कीमत की बात करें तो 28,990 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
5 smartphones in India with 32 megapixel selfie camera, starting price at Rs 9,999
redmi y3

रेडमी वाय3
फोन में 6.26 इंच की एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। यह फोन बोल्ड रेड, प्राइम ब्लैक और एलिगेंट ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में एक बार में 2 सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए आपको तीन स्लॉट मिलेंगे। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर 632 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एमआईयूआई 10 मिलेगा। इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसके साथ ऑटो एचडीआर, एआई पोट्रेट और फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं रेडमी वाय3 में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed