स्मार्टफोन की दुनिया आज बहुत आगे जा चुकी है। इतनी कि पहले जहां दो-तीन घंटे में फोन चार्ज होते थे वहीं अब महज 15-17 मिनट में फोन की बैटरी फुल हो जा रही है। एक दौर बड़ी बैटरियों का भी था लेकिन अब सभी फोन में लगभग 5000mAh तक की बैटरी मिल रही है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको पांच ऐसे फोन के बारे में बताएंगे जिनकी बैटरी लाइफ अच्छी है और कीमत 15 हजार रुपये से कम है।
काम की बात: बेस्ट बैटरी लाइफ वाले पांच स्मार्टफोन, कीमत 15 हजार रु. से भी कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
iQOO Z6
iQOO Z6 5G भी एक अच्छा विकल्प है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W की फास्ट चार्जिंग है जिसे लेकर 27 मिनट में 50% बैटरी चार्ज होने का दावा है।
realme narzo 60x 5G
अच्छी बैटरी लाइफ चाहिए तो आपके लिए यह फोन अच्छा है। realme narzo 60x 5G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिं मिलती है जिसे लेकर 29 मिनट में 50% बैटरी चार्ज होने का दावा है। इसमें 50MP का AI प्राइमरी कैमरा भी है।
POCO M4 Pro 5G
बैटरी के मामले में POCO M4 Pro 5G भी एक अच्छा विकल्प है। इसमें 6.43 इंच की एमोलेड है और 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग है। पोको के इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
बैटरी लाइफ के मामले में सैमसंग का गैलेक्सी F14 5G का भी नाम आता है। इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 6000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा।