फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honor 90 Vs Realme 11 Pro+: किसे खरीदना है फायदे का सौदा? कैमरा, डिस्प्ले से लेकर बैटरी तक, जानें सभी फीचर्स

Wed, 20 Sep 2023 05:09 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Wed, 20 Sep 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
Honor 90 Vs Realme 11 Pro plus which is best under 35000 all phone comparison
Honor 90 Vs Realme 11 Pro+ - फोटो : अमर उजाला

स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर ने हाल ही में अपने Honor 90 5G के साथ भारत में वापसी की है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 1 प्रोसेसर और 200 मेगापिक्सल कैमरे का सपोर्ट मिलता है। इसी कैमरे के साथ Realme 11 Pro+ भी आता है, जिसे थोड़े समय पहले ही पेश किया गया है। यह फोन 30 हजार की कीमत में आता है। दोनों फोन में कई फीचर्स एक जैसे भी हैं। ऐसे में दोनों फोन का मुकाबला देखने मिल रहा है। चलिए जानते हैं दोनों फोन के कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी बैकअप के बारे में...

Honor 90 Vs Realme 11 Pro plus which is best under 35000 all phone comparison
Honor 90 5G - फोटो : Honor
Honor 90 5G Vs Realme 11 Pro Plus: डिस्प्ले और डिजाइन 
  • Honor 90 5G में 6.7 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है, जो (2664 x 1200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ ता है। फोन तीन कलर ऑप्शन- डायमंड सिल्वर, एमराल्ड ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर में आता है।
  • रियलमी 11 प्रो प्लस में 6.7 इंच का फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है। Realme 11 Pro Plus भी तीन कलर ऑप्शन- एस्ट्रल ब्लैक, सनराइज बेज और ओएसिस ग्रीन कलर में आता है। 
Honor 90 Vs Realme 11 Pro plus which is best under 35000 all phone comparison
Realme 11 Pro Plus - फोटो : Realme

Honor 90 5G Vs Realme 11 Pro Plus: प्रोसेसर

  • Honor 90 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर, एड्रेनो 644 GPU, 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित मैजिक ओएस 7.1 मिलता है। कंपनी फोन के साथ दो साल के एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक के सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है। 
  • रियलमी 11 प्रो प्लस में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ भी दो साल के एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honor 90 Vs Realme 11 Pro plus which is best under 35000 all phone comparison
Honor 90 5G - फोटो : Honor

Honor 90 5G Vs Realme 11 Pro Plus: कैमरा

  • Honor 90 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 
  • Realme 11 Pro Plus में भी ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। फोन में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (OIS), 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलता है। इसके साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
विज्ञापन
Honor 90 Vs Realme 11 Pro plus which is best under 35000 all phone comparison
Realme 11 Pro Plus - फोटो : Realme
Honor 90 5G Vs Realme 11 Pro Plus: बैटरी
  • Honor 90 5G में 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। 
  • रियलमी 11 प्रो प्लस में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है।


कुल मिलाकर कीमत के हिसाब से देखा जाए तो Honor 90 5G रियर कैमरा, सेल्फी कैमरा और प्रोसेसर के मामले में आगे है। वहीं फास्ट चार्जिंग, कर्व्ड डिस्प्ले के मामले में Realme 11 Pro Plus आगे है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed