यदि आप घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हाईटेक सीलिंग फैन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए रिमोट कंट्रोल फैन अच्छा विकल्प हो सकते हैं। रिमोट वाले फैन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसको चालू या बंद करने के लिए आपको बार-बार स्विच तक जाना नहीं पड़ता है। बल्कि आप रिमोट की मदद से इसे कंट्रोल कर सकते हैं। रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैन के रिमोट कंट्रोल के बटन या मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके आप फैन की गति को बदल सकते हैं, फैन को चालू और बंद कर सकते हैं। यानी बिना बेड से उठे हुए फैन को चालू-बंद किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कम कीमत में आने वाले रिमोट फैन्स के बारे में...
Remote Fans: खूबसूरत डिजाइन वाले रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैन, चालू-बंद करने के लिए बेड से उठने की जरूरत नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Crompton Energion Cromair, 120 मिमी साइज वाला 3 ब्लेड सीलिंग फैन है। इसके साथ रिमोट का भी सपोर्ट दिया गया है। फैन में 5 स्टार रेटिंग मिलती है। यह हाई स्पीड मोटर के साथ आता है और यह 28W पावर के साथ एनर्जी एफिशिएंट भी है। फैन के साथ 5 साल की वारंटी और 5 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं। इसके साथ टाइमर का भी सपोर्ट है। यानी आप चार घंटे बाद इसे बंद करना चाहते हैं तो टाइमर लगाकर इसे अपने आप बंद किया जा सकता है।
इस फैन के साथ 5 स्टार 1200 mm BLDC Motor 3 ब्लेड का सपोर्ट मिलता है। सीलिंग फैन में रिमोट मिलता है और यह 28 वॉट का है। कंपनी फैन के साथ तीन साल की वारंटी देती है और कंपनी का दावा है कि फैन 65 फीसदी तक बिजली की बचत करता है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक I टोम 1200mm ब्लेड के साथ आता है। इसमें 5 स्टार रेटिंग के साथ रिमोट का सपोर्ट मिलता है। यह इंटेलिजेंट BLDC एनर्जी सेविंग 26W बिजली खपत करता है। कंपनी इसके साथ 3 साल की वारंटी दे रही है। ओरिएंट इलेक्ट्रिक I टोम, 220 सीएमएम की एयर डिलीवरी के साथ 370 आरपीएम की हाई स्पीड पर चलता है।
हैवेल्स ग्लेज डेकोरेटिव BLDC 1200mm एनर्जी सेविंग, रिमोट कंट्रोल और 5 स्टार सेटिंग के साथ आता है। इस सीलिंग फैन में कम वोल्टेज पर कंट्रोल करने के लिए इन-बिल्ट वोल्टेज स्टेबलाइजेशन मिलता है। इमें 1 से लेकर 4 घंटे के लिए टाइमर सेटिंग भी है।