स्मार्टवॉच को अब काफी पसंद किया जा रहा है। पहले के मुकाबले स्मार्टवॉच की कीमत में भी कमी आई है। अब कम कीमत में ही दमदार स्पेसिफिकेशन और ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच भारतीय मार्केट में उपलब्ध हैं। ऐसे में यदि आप स्मार्टवॉच की तलाश कर रहे हैं और आपका बजट कम है तो यह खबर आपके लिए ही है। यहां हम 1000 से कम कीमत में आने वाली स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।
Smartwatch Under 1000: सस्ती स्मार्टवॉच में महंगे फीचर्स, लंबी बैटरी के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टवॉच एक हजार से कम कीमत में आती है। इसके साथ ब्लूटूथ कॉलिंग, 1.85 इंच की एचडी डिस्प्ले और कई फिटनेस ट्रैकर्स का सपोर्ट मिलता है। वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, डेली एक्टिविटी ट्रैकर,ब्लड ऑक्सीजन (SPO2) का सपोर्ट मिलता है। Ptron Reflect Callz स्मार्ट वॉच के साथ ब्लूटूथ 5.2 और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग भी मिलती है। वॉच के साथ 5 दिन की बैटरी लाइफ का दावा है।
Fire-Boltt Ninja 3 को भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। Fire-Boltt Ninja 3 में 1.69 इंच की स्क्रीन दी गई है। साथ ही वॉच में 60 स्पोर्ट्स मोड और 100 वॉच फेसेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं वॉटर रेसिस्टेंट के लिए वॉच में IP68 की रेटिंग मिलती है। वॉच के साथ SpO2 मॉनिटरिंग का सपोर्ट भी है। वॉच के साथ 7 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।
लंबी बैटर लाइफ के लिए यह स्मार्टवॉच बढ़िया ऑप्शन है। वॉच में 1.75 इंच की एचडी डिस्प्ले, फास्ट,अपोलो 3 ब्लू प्लस प्रोसेसर, 24x7 हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटर, मल्टीपल वॉच फेस, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। वॉच के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.0, मैसेज, पेडोमीटर, कैलेंडर, अलार्म का सपोर्ट है।
राउंड डायल वाली इस वॉच के साथ शानदार डिजाइन मिलता है। BeatXP फ्लेयर प्रो में 1.39 इंच एचडी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, 100+ स्पोर्ट्स मोड, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2, AI वॉयस असिस्टेंट, और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स हैं। वॉच के साथ लंबी बैटरी लाइफ का दावा है।