स्मार्टफोन और फीचर फोन की दुनिया बहुत बड़ी है। कई फोन में हीरे जड़े होते हैं तो किसी फोन की पूरी बॉडी सोने की होती है। भारतीय मोबाइल बाजार में कुछ अनोखे फोन हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। चलिए आज हम आपको कुछ अनोखे फीचर फोन के बारे में बताते हैं...
भारत में बिकने वाले पांच अनोखे फीचर फोन, डिजाइन ऐसी कि आप भी कहेंगे- कमाल है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Muphone M210 Game Phone
यह फीचर फोन एक तरह के गेमिंग के लिए है। इसकी डिजाइन से ही पता चल रहा है। इसकी डिजाइन गेमिंग कंसोल की तरह है। इसमें 100 प्री-इंस्टॉल गेम मिलेंगे जिसमें मारियो, कोन्ट्रा और Tetris शामिल हैं। इसमें 2.8 इंच की डिस्प्ले है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है लेकिन ऑफर के तहत इसे 2,999 रुपये में स्नैपडील और अमेजन से खरीदा जा सकता है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट भी है।
इस फोन की साइज एक ऊंगली के बराबर है। इसमें 32 एमबी स्टोरेज मिलेगी। इसमें ब्लूटूथ के साथ 3.5एमएम का हेडफोन भी है। इसमें एफएम रेडियो भी दिया गया है। इस फोन में एक हुक भी है जिसकी मदद से आप फोन को ब्लूटूथ हेडसेट की तरह कान से लटका सकते हैं। इसकी कीमत 899 रुपये है।
BLACKBEAR C-88 Karaoke
यदि आप गाना गाने के शौकीन हैं तो यह फोन आपके लिए है। इस फोन में कई सारे कैरोके दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कैरोक माइक और मेगा स्पीकर भी है। इसकी कीमत 2,099 रुपये है। इसमें एफएम रेडियो और 6000mAh की बैटरी है। इसमें चार 4 LED डिस्को लाइट भी है।
BLACKBEAR A1 Pen Phone
यदि आपको बार-बार अपना पेन घर पर भूल जाने की आदत है तो यह फोन आपके लिए है। इस फोन लिखने का भी काम करता है। इसमें रिफील भी है और यह एक डुअल सिम फोन है। इसमें हिडन कैमरा भी है। इस फोन के साथ दो रिफील भी मिलते हैं। इस फोन की कीमत 2,299 रुपये है। इसमें 550mAh की बैटरी है।