Samsung Galaxy M10
नॉच डिस्प्ले और 3 जीबी रैम वाले 7 स्टाइलिश स्मार्टफोन, कीमत 10 हजार रुपये से कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Samsung Galaxy A10
गैलेक्सी ए10 की बात करें तो इसमें 6.2 इंच की एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 7884 प्रोसेसर है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 3400mAh की बैटरी है। गैलेक्सी ए10 की कीमत 8,490 रुपये है।
Redmi Note 7
रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32/64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, सी-टाईप चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स हैं। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा। इस फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है।
Realme 3
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है, वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4230एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, इसके लिए बॉक्स में 10 वाट का चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4जी सपोर्ट और तीन कार्ड स्लॉट हैं जिनमें एक मेमोरी और दो सिम के लिए हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है।
Honor 9N
हॉनर 9N में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाईसिलिकन किरिन 659 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T830-MP2 GPU, 3GB/32GB और 4GB/128GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो-USB, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक दिया गया है। इसके 3 जीबी रैम व 32 जीबी वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है।