फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oppo F11 Pro की बिक्री शुरू, इसमें है 48 मेगापिक्सल का कैमरा

Fri, 15 Mar 2019 10:31 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 15 Mar 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Oppo F11 Pro sale Starts in India via online and retail store, Know price and specifications
Oppo F11 Pro

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने मार्च के पहले सप्ताह में भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Oppo F11 Pro और Oppo F11 शामिल हैं, हालांकि कंपनी ने ओप्पो एफ11 की उपलब्धता के बारे में जानकारी अभी तक नहीं दी है। ओप्पो एफ11 प्रो को ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। Oppo F11 Pro की खासियतों की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।

Oppo F11 Pro sale Starts in India via online and retail store, Know price and specifications
OPPO F11 Pro

Oppo F11 Pro की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9.0 आधारित कलर ओएस 6 स्किन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1920 × 1080 है। डिस्प्ले में नॉच नहीं मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।  इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

Oppo F11 Pro sale Starts in India via online and retail store, Know price and specifications
OPPO F11 Pro

OPPO F11 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा जो 16 मेगापिक्सल का होगा। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। पॉप अप कैमरे को कंपनी ने राइजिंग कैमरा नाम दिया है। साथ ही इसमें 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि फोन 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Oppo F11 Pro sale Starts in India via online and retail store, Know price and specifications
OPPO F11 Pro
ओप्पो एफ11 प्रो की कीमत

इस फोन की कीमत 24,990 रुपये है। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगा। दोनों फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और इसे फ्लिपकार्ट, पेटीएम और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। फोन के साथ पेटीएम 3,400 रुपये का कैशबैक दे रहा है और जियो की ओर से 4,900 रुपये के फायदे मिलेंगे औऱ 3.2 टीबी डाटा भी मिलेगा। वहीं यदि आप एचडीएफसी कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed