फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Review: कैसा है 999 रुपये वाला AMANI का वायरलेस इयरबड्स?

Fri, 17 Jan 2020 06:46 PM IST
प्रदीप पांडे प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 17 Jan 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
AMANI ASP TWS 615 wireless earbuds review in Hindi
AMANI ASP TWS 615 wireless earbuds review - फोटो : amar ujala

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी अमानी (AMANI) ने कुछ दिन पहले ही मोबाइल एसेसीरीज बाजार में अपना ट्रू वायरलेस बड्स ASP TWS 615 लॉन्च किया है। इस ब्लूटूथ इयरबड्स की बैटरी को लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है 999 रुपये का यह वायरलेस इयरबड्स?


 

AMANI ASP TWS 615 wireless earbuds review in Hindi
AMANI ASP TWS 615 wireless earbuds review - फोटो : amar ujala

ASP TWS 615 की स्पेसिफिकेशन
इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। चार्जिंग केस के साथ इस इयरबड्स का वजन 150 ग्राम है। दोनों इयरबड्स में 65एमएच की बैटरी है जबकि चार्जिंग केस में 950एमएएच की बैटरी दी गई है। इस बड्स की कीमत 999 रुपये है जिसकी बिक्री अमानीमार्ट से ऑनलाइन हो रही है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि इस इयरबड्स में एचडी ये HD स्टीरियो साउंड है।

AMANI ASP TWS 615 wireless earbuds review in Hindi
AMANI ASP TWS 615 wireless earbuds review - फोटो : amar ujala

ASP TWS 615 की डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो इसकी पैकिंग औसत है। चार्जिंग केस की डिजाइन ऐसी नहीं है जो पहली नजर में आपको दीवाना बना दे। बड्स में चार्जिंग नीचे की ओर दिया गया है, वहीं चार्जिंग केस में माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। दोनों बड्स के साथ कॉल रिसीव करने और म्यूजिक प्ले करने के लिए बटन दिए गए हैं। इन्हीं बटन को दबाकर करके आप बड्स को ऑन और ऑफ कर सकेंगे। इन बटन की मदद से आप गूगल असिस्टेंट और एपल सीरी को एक्टिवेट कर सकते हैं। बड्स इस्तेमाल के दौरान भारी नहीं लगते हैं। लुक की बात करें तो लुक ठीक-ठाक है। वैसे भी आपको 999 रुपये में प्रीमियम लुक तो नहीं ही मिलेगा। कंपनी ने अपना प्रमोशन जमकर किया है। दोनों बड्स और चार्जिंग केस पर नाम के साथ कंपनी का लोगो है। डिजाइन और लुक को लेकर कंपनी को काम करने की जरूरत है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
AMANI ASP TWS 615 wireless earbuds review in Hindi
AMANI ASP TWS 615 wireless earbuds review - फोटो : amar ujala

ASP TWS 615 की परफॉर्मेंस
अब बात परफॉर्मेंस की करें तो हमने इस बड्स को 15 दिनों तक इस्तेमाल किया है। रिव्यू के लिए हमने बड्स को जिम में भी दौड़ते वक्त इस्तेमाल किया। इस दौरान बड्स की फिटिंग अच्छी रही और इयरबड्स कान से गिरे नहीं। अमानी के इस इयरबड्स में साउंड बहुत है। ऐसे में फुल वॉल्यूम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 50 फीसदी वॉल्यूम ही काफी है। ऑडियो क्वालिटी भी अच्छी है, खासकर बेस। अमानी का इयरबड्स में शानदार बेस दिया गया है। ऐसे में फिल्म देखने या गेम खेलने में काफी मजा आया। इयरबड्स के साथ हमने फोन पर बात भी की। आवाज और कनेक्टिविटी अच्छी है, लेकिन कई बार कनेक्शन ब्रेक होता है। अचानक से आवाज आनी बंद हो जाती है, हालांकि फिर आ जाती है। यह दिक्कत तब आती है जब बड्स की बैटरी 50 फीसदी या इससे कम हो जाती है।

विज्ञापन
AMANI ASP TWS 615 wireless earbuds review in Hindi
AMANI ASP TWS 615 wireless earbuds review - फोटो : amar ujala

पेयरिंग को लेकर भी कोई परेशानी नहीं है। दोनों बड्स को बटन बढ़िया काम करते हैं। लैपटॉप के साथ कनेक्टिविटी अच्छी नहीं है। बैटरी लाइफ को लेकर कोई संदेह नहीं है। एक बार की चार्जिंग में आप करीब 5 घंटे तक लगातार इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं चार्जिंग केस की मदद से आप इयरबड्स को तीन से चार बार चार्ज कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर कहें तो 999 रुपये में अमानी का यह इयरबड्स आपको निराश नहीं करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed