Oppo F15 भारत में लॉन्च हो गया है। ओप्पो एफ15 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इस फोन में एमोलेड वाटरड्रॉप नॉच वाली डिस्प्ले दी गई है। इस फोन को लेकर पतले होने का दावा किया जा रहा है कि क्योंकि इसकी मोटाइ महज 7.9 एमएम है। Oppo F15 के कैमरे के साथ इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा।
Oppo F15 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा 4 कैमरे का सपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Oppo F15 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.1.2 मिलेगा। इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Oppo F15 में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है।
Oppo F15 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ एआई वीडियो ब्यूटिफिकेशन मिलेगा। साथ ही नाइट पोट्रेट मोड की भी सुविधा है।
Oppo F15 की बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। Oppo F15 में 4000mAh की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Oppo F15 की कीमत और ऑफर्स
Oppo F15 की भारत में कीमत 19,990 रुपये है और यह फोन सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। Oppo F15 को लाइटेनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न व्हाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। Oppo F15 की बिक्री अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर से 24 जनवरी से होगी। फोन के साथ वनटाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिल रही है और एचडीएफसी बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का कैशबैक भी है।