फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 शानदार ब्रांडेड स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

Mon, 21 May 2018 05:07 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
Amazing smartphones under Rs 6,000, Here is the list wiith specs, prices and other details
Xiaomi Redmi 5A

अगर आप भी कम कीमत में शानदार 4जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन-सा फोन खरीदें तो यह खबर आपके बहुत ही काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको 5 ऐसे ब्रांडेड स्मार्टफोन के बारे मेंं बताएंगे जिनकी कीमत 6,000 रुपये से कम है। इस लिस्ट में शाओमी और सैमसंग के फोन भी शामिल हैं तो आइए देखते हैं लिस्ट।

Amazing smartphones under Rs 6,000, Here is the list wiith specs, prices and other details
Redmi 5A
रेडमी 5ए

इस लिस्ट में पहला नाम शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन रेडमी 5ए का है। शाओमी रेडमी 5ए में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 8 दिन के बैकअप का दावा किया है। इस फोन के 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत अब 5,999 रुपये हो गई है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, GPRS/ EDGE, Bluetooth, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है।

Amazing smartphones under Rs 6,000, Here is the list wiith specs, prices and other details
10.or D

10.or D 
इस फोन में 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि फोन को मात्र 0.2 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकता है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। यह 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन के 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 4,999 रुपये और 3 जीबी रैम की कीमत 5,999 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing smartphones under Rs 6,000, Here is the list wiith specs, prices and other details
Moto C
Moto C
इसमें 5 इंच की डिस्प्ले, 1.1GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6580M प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेजऔर एंड्रॉयड नूगट 7.0 है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। फोन में 2,350mAh की बैटरी है। फोन 4जी वीओएलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है।
विज्ञापन
Amazing smartphones under Rs 6,000, Here is the list wiith specs, prices and other details
lg k7i

LG K7i 
इस फोन में 5 इंच की डिस्प्ले, 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2500 एमएएच की बैटरी है और कीमत 5,990 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed