फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honor days sale: सबसे बड़ी सेल, स्मार्टफोन पर 8,000 रुपये तक की छूट

Mon, 27 May 2019 12:17 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 27 May 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Amazon Honor days sale: Buy Honor's smartphones upto Rs 8,000 discounts
Amazon Honor days sale - फोटो : Amazon

ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर स्मार्टफोन की सेल शुरू हुई है जो 31 मई 2019 तक चलेगी। इस सेल का नाम ऑनर डेज सेल रखा गया है यानि इस सेल में सिर्फ ऑनर के स्मार्टफोन पर छूट मिलेगी। अमेजन ऑनर डेज सेल में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इस सेल में ऑनर के स्मार्टफोन पर 8,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में...

Amazon Honor days sale: Buy Honor's smartphones upto Rs 8,000 discounts
Honor 9N - फोटो : amazon

Honor 9N
इस फोन पर 6,000 रुपये की छूट मिल रही है। छूट के साथ ऑनर 9एन का 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 11,999 रुपये में मिल रहा है। हॉनर 9N में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाईसिलिकन किरिन 659 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T830-MP2 GPU, 3GB/32GB और 4GB/128GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो-USB, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक दिया गया है।
 

Amazon Honor days sale: Buy Honor's smartphones upto Rs 8,000 discounts
Honor 8X - फोटो : amazon

Honor 8X
इस फोन का 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट 12,999 रुपये में और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट 14,999 रुपये में मिल रहा है। ऑनर 8एक्स की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में किरिन 710 प्रोसेसर, गेमिंग के लिए जीपीयू टर्बो, 4 जीबी व 6 जीबी रैम तथा 64 जीबी व 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें 20+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा। फोन में 3750 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazon Honor days sale: Buy Honor's smartphones upto Rs 8,000 discounts
Honor 10 Lite - फोटो : amazon

Honor 10 Lite
ऑनर 10 लाइट (रिव्यू) का 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट 11,999 रुपये में मिल रहा है। Honor 10 Lite में 6.21 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसमें ग्राफिक्स के लिए ARM माली G51 MP4 GPU मिलेगा। यह फोन 4GB/6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले, हाईसीलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर और दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। फोन में 3400mAh की बैटरी मिलेगी

विज्ञापन
Amazon Honor days sale: Buy Honor's smartphones upto Rs 8,000 discounts
Honor 8C

Honor 8c
ऑनर 8सी की बात करें तो इस सेल में इस फोन का 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट 9,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व ग्राफिक्स के लिए 506 जीपीयू दिया गया है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed