रियलमी का नया स्मार्टफोन Realme 3 Pro अभी तक फ्लैश सेल में मिल रहा है। ऐसे में कई लोग स्मार्टफोन को नहीं खरीद पा रहे हैं। वहीं अब लोगों की सुविधा को देखते हुए कंपनी ने रियलमी 3 प्रो को ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। कंपनी के एक बयान के मुताबिक रियलमी 3 प्रो 28 मई 2019 से देशभर के 8000 स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि रियलमी 3 प्रो को कंपनी ने पिछले महीने लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है।
अब ऑफलाइन भी खरीद सकेंगे Realme 3 Pro, आठ हजार स्टोर्स पर मिलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियलमी 3 प्रो की कीमत
रियलमी 3 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी वाले मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन कार्बन ग्रे, नाइट्रो ब्लू और लाइटेनिंग पर्पल कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ जियो की ओर से 5,300 रुपये का फायदा मिल रहा है जिसके बारे में आप यहां क्लिक करके विस्तार से पढ़ सकते हैं।
रियलमी 3 प्रो की स्पेसिफिकेशन
इस फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी स्पीड 2.2GHz है। फोन में ग्राफिक्स एड्रेनो 616 जीपीयू मिलेगा। इस फोन में 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
रियलमी 3 प्रो का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का IMX519 सेंसर वाला, दूसरा 5 मेगापिक्सल का GC5035 सेंसर वाला है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
रियलमी 3 प्रो की कनेक्टिविटी
फोन में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.0, 4G LTE, वाई-फाई, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और 4045mAh की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।