चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन वीवो वी15 (Vivo V15) की कीमत में एक बार फिर से कटौती की है। बता दें कि Vivo V15 की कीमत में यह दूसरी कटौती है। Vivo V15 को इसी साल भारत में मार्च में 23,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें वी15 प्रो की तरह की वीवो वी15 में भी पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम दी गई है।
Vivo के पॉप अप कैमरे वाले फोन की कीमत में हुई 4 हजार रुपये की कटौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Vivo V15 की नई कीमत
कटौती के बाद Vivo V15 को अब 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे पहले 2,000 रुपये की कमी हुई थी जिसके बाद यह फोन 21,990 रुपये में बिक रहा था। नई कीमत के साथ इस फोन को वीवो की साइट और फ्लिपकार्ट-अमेजन से खरीदा जा सकता है। हालांकि नई कीमत अभी दिखाई नहीं दे रही है, लेकिन उम्मीद है कि कुछ ही समय में कीमत अपडेट हो जाएगी।
Vivo V15 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस है। वीवो वी15 में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 12MP, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस/A-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा।
यह फोन फ्रोजेन ब्लैक, ग्लैमर रेड और रॉयल ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री में मिलेगी। इसके अलावा जियो की ओर से 3.3 टीबी डाटा मिलेगा।