फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 बेस्ट एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी

Sat, 12 Jan 2019 01:36 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 12 Jan 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Android Smart TV Under 15000, Here is the list of best tv's from xiaomi and thomson
Best Android smart tv

सस्ते इंटरनेट और कनेक्टिविटी के कारण भारत में स्मार्ट टीवी की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में कई इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां भी सस्ते स्मार्ट टीवी लांच कर रही हैं। पिछले साल शाओमी स्मार्ट टीवी लांच करके तहलका मचा दिया था। उसके बाद थॉमसन ने करीब 15 साल बाद भारत में वापसी करते हुए शाओमी की टक्कर में स्मार्ट टीवी पेश किए। यदि आप भी कम कीमत में स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि इसमें हम आपको 5 ऐसे स्मार्ट टीवी के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 15,000 रुपये तक है।

Android Smart TV Under 15000, Here is the list of best tv's from xiaomi and thomson
THOMSON SMART TV

Thomson B9 Pro
थॉमसन के इस टीवी के 32 इंच वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपये है। टीवी में एंड्रॉयड 5.1.1, मल्टी कोर जीपीयू, सैमसंग का पैनल और टीवी में डिफॉल्ट रूप से जीमेल, यूट्यूब, ट्वीटर, फेसबुक और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप मिलेंगे। टीवी में शानदार साउंड के लिए 10W के दो स्पीकर्स भी मिलेंगे। वहीं इनमें 1.4GHz का प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और मिरर कास्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi, HDMI, USB, SD कार्ड और हेडफोन जैक का भी सपोर्ट दिया गया है।

Android Smart TV Under 15000, Here is the list of best tv's from xiaomi and thomson
Mi LED Smart TV 4A

Mi LED Smart TV 4A
शाओमी के इस टीवी के 32 इंच वाले मॉडल की कीमत 12,499 रुपये है। इसमें फुल एचडी डिस्प्ले, 1GB रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। इसमें क्वॉडकोर Amlogic T962 64 बिट प्रोसेसर है और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11ac (2.4/5 GHz डुअल बैंड Wi-Fi), ब्लूटूथ 4.2, Dolby व DTS ऑडियो है। यह टीवी HDR 10 और HLG को भी सपोर्ट करता है। इसमें 20 वॉट का स्पीकर है। इसमें एंड्रॉयड का सपोर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Android Smart TV Under 15000, Here is the list of best tv's from xiaomi and thomson
Vu Android TV

Vu Premium Smart
वीयू के इस स्मार्ट टीवी की कीमत 11,999 रुपये है। इसमें आपको 32 इंच की डिस्प्ले, 20 वॉट का स्पीकर, तीन HDMI और 2 यूएसबी पोर्ट है। इसमें ब्लूटूथ और वाई-फाई का भी सपोर्ट है। यह एक एंड्रॉयड टीवी है जिसमें आपको नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे ऐप पहले से ही मिलेंगे और अन्य ऐप को आप डाउनलोड भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
Android Smart TV Under 15000, Here is the list of best tv's from xiaomi and thomson
iFFALCON Certified Android 

iFFALCON Certified Android 
आईफाल्कॉन के इस टीवी में 32 इंच की डिस्प्ले है और इसकी कीमत 12,499 रुपये है। टीवी की खासियतों की बात करें इसमें एंड्रॉयड नूगट 7.0, फुल एचडी डिस्प्ले,  क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2.56 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। टीवी में हॉटस्टार, यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, यूपीपीटीवी, Google Play मूवीज और टीवी, इरोज नाउ, वूट जैसे एंटरटेनमेंट ऐप इसमें डाउनलोड किए जा सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed