Apple दुनिया की टेक कंपनियों में से एक प्रमुख कंपनी है। एपल के प्रोडक्ट महंगे होते हैं, हालांकि क्वालिटी को लेकर भी कंपनी किसी प्रकार का समझौता नहीं करती है। एपल के तमाम प्रोडक्ट मार्केट में हैं। इस साल Apple ने सबसे ज्यादा प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं जिनमें आईफोन एसई 2020 से लेकर एम1 प्रोसेसर तक 15 प्रोडक्ट शामिल हैं जो कि अपने आप एक रिकॉर्ड है। इनमें एक एम1 प्रोसेसर भी शामिल है। आइए जानते हैं 2020 में लॉन्च हुए एपल के सभी प्रोडक्ट के बारे में...
Apple ने इस साल लॉन्च किए सबसे ज्यादा प्रोडक्ट, iPhone SE से लेकर M1 प्रोसेसर तक, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
iPhone SE 2020
आईफोन एसई 2020 इस साल लॉन्च होने वाला कंपनी का पहला प्रोडक्ट है। आईफोन एसई 2020 की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है। एपल ने अपने इस नए iPhone SE 2 में 4.7 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी है जिसके साथ एचडीआर 10 प्लेबैक और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें टच आईडी दी गई है। iPhone SE 2 में वहीं A13 बायोनिक प्रोसेसर है जो आईफोन 11 सीरीज में है। नए आईफोन में सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.8 है। कैमरे से आप 4के वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ एचडीआर और पोट्रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
iPad Pro
नए iPad Pro अब तक का सबसे एडवांस्ड आईपैड है। नए आईपैड प्रो में A12Z बायोनिक चिप दिया गया है। एपल के नए आईपैड प्रो में अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है जिसमें स्टूडियो क्वालिटी माइक का सपोर्ट है। आईपैड में 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिससे आप 4के वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसके अलावा आईपैड में LiDAR स्कैनर है जो कि डिवाइस से 5 मीटर की दूरी में मौजूद किसी चीज का माप सकता है। नए आईपैड में iPadOS 13.4 का सपोर्ट दिया गया है। नया आईपैड दो डिस्प्ले साइज में मिलेगा जिनमें 11 इंच और 12.9 इंच शामिल हैं। इसके अलावा इसमें मैक ओएस दिया गया है। कीपैड के साथ मिलने वाले ट्रैकपैड के जरिए नेविगेशन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ट्रैकपैड में मल्टीटच का भी सपोर्ट है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
MacBook Air
Apple ने इस साल अपने लोकप्रिय MacBook Pro, MacBook Air और Mac Mini का अपग्रेडेड वर्जन बाजार में उतार दिया है। खास बात यह है कि तीनों मैकबुक MacBook Pro, MacBook Air और Mac Mini में एपल ने अपने इनहाउस Apple M1 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। Apple ने इस साल की शुरुआत में ही कहा था कि उसके आने वाले मैकबुक में इंटेल की जगह ARM आधारित अपने चिपसेट का इस्तेमाल करेगी। बता दें कि पिछले 15 सालों से एपल के MacBook में इंटेल X86 प्रोसेसर का इस्तेमाल हो रहा है। एपल ने अपने नए प्रोसेसर को Apple M1 नाम दिया है जो कि आठ कोर पर काम करता है। इसमें कस्टम जीपीयू, इमेज सिग्नल प्रोसेसर, सिक्योर इनक्लेव और न्यूरल इंजन दिया गया है। Apple M1 को 5 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। अधिक पढ़ें।
HomePod Mini
एपल ने इस साल HomePod Mini को भी बाजार में उतारा है। भारत में इसकी कीमत 9,990 रुपये है। यह एक स्मार्ट स्पीकर है। अपने इस स्पीकर के साथ एपल ने पूरी तरह से प्राइवेसी का वादा किया है। नए स्पीकर में बेहतर ऑडियो क्वालिटी मिलेगी।