21 नवंबर को हर साल पूरी दुनिया में विश्व टेलीविजन दिवस (World Television Day) मनाया जाता है। विश्व टेलीविजन दिवस की शुरुआत 1996 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा हुई थी। 1996 में 21 नवंबर को पहले विश्व टेलीविजन फोरम का आयोजन हुआ था और उसके बाद से हर साल 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस मनाया जाता है। आज भी विश्व टेलीविजन दिवस है तो आइए इस मौके पर भारत में बिकने वाले कुछ शानदार 4के स्मार्ट टीवी के बारे में जानते हैं...
World Television Day: हर मौके को खास बना देंगे ये 4K एंड्रॉयड स्मार्ट TV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
realme Smart TV SLED 4K 55
रियलमी के इस टीवी की 55 इंच वााले 5के टीवी में सिनमेटिक व्यू दिया गया है। यह टीवी SLED टेक्नोलॉजी से लैस है जो कि दुनिया के किसी भी टीवी में नहीं है। SLED 4K स्मार्ट टीवी में सटीक कलर्स मिलेंगे और बेहतर आई केयर मिलेगा। इस टीवी में आपको 108 फीसदी NTSC वाइज कलर और क्रोमा बूस्ट इंजन मिलेगा। इस टीवी में 24 वॉट का क्वॉड स्टेरियो स्पीकर दिया गया है जिसके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 है टीवी की कीमत 42,999 रुपये है।
Samsung (55") RU7100 4K
सैमसंग के इस 4के स्मार्ट टीवी में भी 55 इंच की स्क्रीन है। इस टीवी कनेक्ट शेयर, डिस्प्ले मिररिंग, डबल यूएसबी पोर्ट और 20 वॉट का स्पीकर है। यह टीवी सात अलग-अलग साइज में उपलब्ध है। इसमें एचडीआर का भी सपोर्ट है। इस टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में Bixby वॉयस का सपोर्ट है। इसमें गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। टीवी की कीमत 89,999 रुपये है।
OnePlus TV Y 43
वनप्लस के 43 इंच वाले टीवी में Oxygen Play, OnePlus कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे जिनकी मदद से आप फोन को टीवी से कनेक्ट कर सकेंगे। इसके अलावा 55 इंच वाले टीवी में डॉल्बी विजन एचडीआर का सपोर्ट मिलेगा। टीवी के रिमोट में ही शॉर्ट कीज की मदद से नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो का एक्सेस मिलेगा। रिमोट में गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा। सभी टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट मिलेगा। Y सीरीज के टीवी में 20वॉट का डॉल्बी ऑडियो स्पीकर मिलेगा। टीवी की कीमत 24,999 रुपये है।
Thomson Oath Pro 43
Thomson Oath Pro सीरीज के 43 इंच वाले टीवी की कीमत 24,999 रुपये है। टीवी 4के यानी अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन वाला है। इसके अलावा इनमें एचडीआर का भी सपोर्ट दिया गया है। खास बात यह है कि टीवी में डॉल्बी ऑडियो स्टैंडर्टड का सपोर्ट है और आईपीएस, एलसीडी डिस्प्ले है। टीवी के साथ में डॉल्बी विजन भी है। टीवी में ब्लूटूथ 5.0 है जो कि रिमोट के साथ काम करता है। सभी टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया है और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट है। आपके पास मनचाहे एप को डाउनलोड करने की सुविधा होगी। वहीं Netflix, YouTube और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे। इस टीवी में वॉयस कमांड के जरिए गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी है।