सब्सक्राइब करें

Apple: अमेरिका में 14 दिन के अंदर रिटर्न, भारत में 'नो रिफंड'! आखिर एपल के नियमों में क्यों है इतना भेदभाव?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 08 May 2026 03:43 PM IST
सार

Apple India Return Policies: अगर आप Apple India Store से नया iPhone, MacBook या कोई दूसरा एपल प्रोडक्ट खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत में Apple की रिटेल पॉलिसी कई ग्राहकों को चौंका सकती है, क्योंकि यहां कंपनी ऐसी सुविधा नहीं देती जो अमेरिका में आम बात मानी जाती है।

विज्ञापन
apple india store refund and Exchange policy no return on iphone
Apple - फोटो : X
भारत में एपल ने अपने आधिकारिक स्टोर की शुरुआत सबसे पहले एक ऑनलाइन वेबसाइट के रूप में की थी। कंपनी का मकसद दरअसल एक 'टेस्ट रन' करना था, ताकि यह समझा जा सके कि भारत में कितने लोग सीधे उनकी वेबसाइट से खरीदारी करना पसंद करते हैं। यह प्रयोग सफल रहा और आज नतीजा हम सबके सामने है। अब एपल ने भारत के कई मेट्रो शहरों में अपने शानदार रीटेल स्टोर खोल लिए हैं, जिनका मालिकाना हक पूरी तरह से कंपनी के पास ही है। आलम यह है कि कुछ शहरों में तो अब एपल के दो-दो रीटेल स्टोर खुल चुके हैं।


एक ग्राहक के नाते आपका फर्ज बनता है कि आप प्रोडक्ट की एक्सचेंज और रिटर्न पॉलिसी को जरूर जानें। इससे प्रोडक्ट में समस्या आने पर आपको पहले से पता होगा कि उसे कैसे ठीक करवाना है और कंपनी आपकी कैसे मदद कर सकती है।
Trending Videos
apple india store refund and Exchange policy no return on iphone
क्या भारत में प्रोडक्ट वापस या एक्सचेंज करती है एपल? - फोटो : Apple
क्या भारत में प्रोडक्ट वापस या एक्सचेंज करती है एपल?
अगर सीधे शब्दों में कहें, तो इसका जवाब 'ना' है। एपल इंडिया ने भारत में अपनी रीटेल सेल्स पॉलिसी को लेकर किसी भी तरह की भ्रम की स्थिती नहीं रखी है। कंपनी के मुताबिक, भारत में किसी भी एपल स्टोर से खरीदे गए प्रोडक्ट को न तो रिफंड किया जा सकता है और न ही बदला (एक्सचेंज) जा सकता है। यानी अगर आपने कोई डिवाइस खरीद लिया और वह बिल्कुल ठीक काम कर रहा है, लेकिन फिर भी आप उसे वापस करना चाहते हैं, तो एपल इंडिया ऐसा नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
apple india store refund and Exchange policy no return on iphone
अगर डिवाइस खराब निकले तो क्या होगा? - फोटो : एपल
अगर डिवाइस खराब निकले तो क्या होगा?
हालांकि, ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए कंपनी ने कुछ प्रावधान जरूर लागू किए हैं। अगर आपका खरीदा हुआ प्रोडक्ट डिफेक्टिव (खराब) निकलता है और वह वारंटी के दायरे में है, या फिर आपने Apple Care+ ले रखा है जो कि एक्टिव है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में आप देशभर में मौजूद एपल के अधिकृत सर्विस सेंटर्स से बेहद मामूली खर्च पर उसकी मरम्मत करवा सकते हैं। इसके अलावा, कुछ खास मामलों में कंपनी डिफेक्टिव प्रोडक्ट को ग्राहकों के लिए एक्सचेंज भी कर देती है।
apple india store refund and Exchange policy no return on iphone
अमेरिका और भारत के नियमों में जमीन-आसमान का फर्क - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका और भारत के नियमों में जमीन-आसमान का फर्क
एपल इंडिया की यह सख्त 'नो रिफंड' पॉलिसी अमेरिका (US) में कंपनी की अपनी ही नीति के बिल्कुल उलट है। अमेरिकी ग्राहकों के लिए एपल का नियम है कि अगर किसी वजह से प्रोडक्ट आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है, तो आप एपल से डिलीवरी मिलने की तारीख के 14 दिनों के भीतर रसीद के साथ उसे वापस या एक्सचेंज कर सकते हैं।"
विज्ञापन
apple india store refund and Exchange policy no return on iphone
एपल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
आखिर एपल भारत और अमेरिका में अलग-अलग नीतियां क्यों अपना रहा है, इसका कोई स्पष्ट कारण कंपनी ने नहीं बताया है। हालांकि, माना जाता है कि दोनों देशों के ग्राहकों की मानसिकता में अंतर और व्यापार के पैमाने की वजह से ये बदलाव रखे गए हैं। फिर भी, एक ग्राहक के नजरिए से यह मांग बिल्कुल जायज लगती है कि एपल को भारत में भी असंतुष्ट ग्राहकों के लिए रिफंड और एक्सचेंज की सुविधा शुरू करनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed