बजट 2018 के बाद Apple ने भारत समेत कई देशों में आईफोन की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है, हालांकि भारत में असेंबल होने वाले iPhone S5 की कीमत में कोई वृद्धि नहीं हुई है। भारत में कंपनी iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 6s और iPhone 6s प्लस की कीमतें बढ़ाने जा रही है। बता दें कि बजट 2018-19 में सरकार ने कस्टम ड्यूटी को बढ़ाया है जिसके बाद मोबाइल फोन पर आयात शुल्क 20 प्रतिशत बढ़ गया है।
बजट का असर, Apple ने बढ़ाए iPhone X समेत कई मॉडल्स के दाम, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 95,390 रुपये में मिलेगा Apple iPhone X
एप्पल द्वारा बढ़ाई गई कीमतों के बाद आईफोन X की भारत में शुरुआती कीमत 95,390 रुपये हो गई है। पहले इस फोन की शुरुआती कीमत 89,000 रुपये थी। वहीं फोन का 256 जीबी वाला वेरियंट अब 1,05,720 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1,08,930 रुपये थी।
67,940 हो गई आईफोन 8 की शुरुआती कीमत
कंपनी ने iPhone 8 और iPhone 8 Plus की कीमतों में भी इजाफा किया है। आईफोन 8 का 64 जीबी वाला वेरियंट अब 67,940 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 66,120 रुपये थी। वहीं इसका 256 जीबी वाला वेरियंट 81,500 रुपये में मिलेगा, जबकि लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत 79,420 रुपये थी। वहीं आईफोन 8 प्लस की शुरुआती कीमत अब 77,560 रुपये हो गई है जो पहले 75,450 रुपये थी।
52,370 रुपये में मिलेगा iPhone 7
कीमतों में इजाफे के बाद आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की शुरुआती कीमत भारत में 52,370 रुपये हो गई है। आईफोन 7 का 32 जीबी वाला वेरियंट अब 52,370 रुपये, 128 जीबी वाला अब 61,560 रुपये में मिलेगा। वहीं आईफोन 7 प्लस की शुरुआती कीमत 62,840 रुपये और 128 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 72,060 रुपये हो गई है।
42,900 रुपये में मिलेगा आईफोन 6एस
Apple iPhone 6s का 32 जीबी वेरियंट अब 42,900, 128 जीबी वाला वेरियंट 52,100 रुपये, आईफोन 6एस 31,900 रुपये में मिलेगा। वहीं आईफोन 6s Plus के 32 जीबी वेरियंट की कीमत अब 52,240 रुपये हो गई है।