ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Asus 6Z लॉन्च किया था। वहीं आज यानी 26 जून को Asus 6Z फोन की पहली सेल है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि इस फोन को ग्लोबली Asus ZenFone 6 के नाम से लॉन्च किया गया था। फोन Asus 6Z के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और फ्लिप कैमरा दिया गया है।
Asus 6Z की पहली सेल आज, मिलेगा 48 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित Zen UI 6 मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एंड्रॉयड Q और R का भी अपडेट देगी। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 640 जीपीयू और 6GB/8GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
Asus ZenFone 6 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जो को रोटेटिंग स्टाइल में है यानी कैमरे को आगे और पीछे मूव कर सकते हैं इसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 और दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे का पूरा कंट्रोल आपके पास होगा। जैसे- यदि आप किसी खास एंगल पर फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो कैमरे को उसी एंगल पर रोक सकते हैं और फोटो क्लिक कर सकते हैं। साथ ही यदि कैमरा खुला है और फोन गिर जाता है तो कैमरा फोन के जमीन पर पहुंचने से पहले अपने-आप बंद हो जाएगा। कैमरे की एक और खासियत है कि आप लेंस को एक बटन के जरिए ऊपर और नीचे करके शॉट ले सकते हैं। ऐसे में आपको ्अपनी जगह बदलने की जरूरत नहीं होगी।
Asus ZenFone 6 की बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 भी मिलेगा। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा। इसके अलावा तीन कार्ड ्स्लॉट मिलेंगे।
Asus 6Z की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
Asus 6Z की भारत में शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन के 6GB+128GB वेरियंट की कीमत 34,999 रुपये है और 8GB+256GB वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये है। फोन के साथ सिर्फ 99 रुपये में फ्लिपकार्ट की ओर से फुल मोबाइल प्रोटेक्शन मिलेगा।