फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लिप कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Asus 6Z, मिलेगा 48MP का सेल्फी कैमरा

Wed, 19 Jun 2019 03:26 PM IST
प्रदीप पांडे प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 19 Jun 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Asus 6z Launched in India with rotating Camera, Know price and specifications
Asus 6z - फोटो : social media

आसुस आज भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन आसुस 6जेड (Asus 6Z) लॉन्च कर दिया है। Asus 6Z को  पिछले महीने स्पेन में Asus ZenFone 6 के नाम से लॉन्च किया गया था, लेकिन भारत में इसकी लॉन्चिंग Asus 6Z के नाम से हुई क्योंकि दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीकेयर नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की अपील पर ट्रेडमार्क Zen को इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। फोन की खासियतों की बात करें तो Asus 6Z पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें रोटेटिंग कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ...

Asus 6z Launched in India with rotating Camera, Know price and specifications
Asus 6z - फोटो : Flipkart

Asus ZenFone 6 की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित Zen UI 6 मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एंड्रॉयड Q और R का भी अपडेट देगी। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।  डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 640 जीपीयू और 6GB/8GB रैम के साथ  64GB/128GB/256GB जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। 

Asus 6z Launched in India with rotating Camera, Know price and specifications
Asus 6z - फोटो : Flipkart

Asus ZenFone 6 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जो को रोटेटिंग स्टाइल में है यानी कैमरे को आगे और पीछे मूव कर सकते हैं इसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 और दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे का पूरा कंट्रोल आपके पास होगा। जैसे- यदि आप किसी खास एंगल पर फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो कैमरे को उसी एंगल पर रोक सकते हैं और फोटो क्लिक कर सकते हैं। साथ ही यदि कैमरा खुला है और फोन गिर जाता है तो कैमरा फोन के जमीन पर पहुंचने से पहले अपने-आप बंद हो जाएगा। कैमरे की एक और खासियत है कि आप लेंस को एक बटन के जरिए ऊपर और नीचे करके शॉट ले सकते हैं। ऐसे में आपको ्अपनी जगह बदलने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asus 6z Launched in India with rotating Camera, Know price and specifications
Asus 6z - फोटो : Flipkart

Asus ZenFone 6 की बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 भी मिलेगा। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा। इसके अलावा तीन कार्ड ्स्लॉट मिलेंगे।

विज्ञापन
Asus 6z Launched in India with rotating Camera, Know price and specifications
Asus 6z - फोटो : Flipkart

Asus ZenFone 6 की कीमत
कीमत की बात करें तो इस फोन के 6 जीबी रैम औ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 34,999 रुपये, 6GB+128GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये और टॉप वेरियंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से 26 जून से होगी। फ्लिपकार्ट की ओर से 99 रुपये में फुल मोबाइल प्रोटेक्शन मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed