फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asus Zenfone Max Pro M1 को आज कर सकेंगे प्री-ऑर्डर, रेडमी नोट 5 प्रो को देता है कड़ी टक्कर

Thu, 03 May 2018 02:13 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Asus Zenfone Max Pro M1 available for pre-order in India today from Flipkart
Asus Zenfone Max Pro M1

Asus का हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टफोन ZenFone Max Pro M1 को आज यानी 3 मई से फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और फेस रिकॉग्निशन फीचर भी है। इसकी सीधी टक्कर शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो से होगी। बता दें कि अभी हाल ही में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत में 1 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की है जिसका फायदा आसूस को मिल सकता है, क्योंकि दोनों फोन में एक ही फीचर हैं जबकि कीमतें अलग-अलग हैं।

Asus Zenfone Max Pro M1 available for pre-order in India today from Flipkart
Asus ZenFone Max Pro (M1)

यह फोन मिडनाइट ब्लैक और ग्रे कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। फोन के साथ फ्लिपकार्ट की ओर 49 रुपये में प्रोटेक्शन मिल रहा है। इसके तहत स्क्रीन टूटने, हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर में खराबी, पानी में गिरने से दिक्कत जैसे प्रोटेक्शन मिलेंगे। इसके अलावा इस फोन के साथ वोडाफोन की ओर से 10 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है।

Asus Zenfone Max Pro M1 available for pre-order in India today from Flipkart
Asus ZenFone Max Pro M1

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले है, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा (13+5 मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asus Zenfone Max Pro M1 available for pre-order in India today from Flipkart
5000mAh Battery

यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा। इस फोन का 6 जीबी रैम वाला वेरियंट भी जल्द ही बाजार में आएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है।

विज्ञापन
Asus Zenfone Max Pro M1 available for pre-order in India today from Flipkart
Asus Zenfone Max Pro M1
Asus Zenfone Max Pro M1 की भारत में कीमत 10,999 रुपये होगी यानी इस कीमत में फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट खरीदा जा सकेगा, जबकि 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed