फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: 43 इंच के पांच स्मार्ट टीवी, कीमतें 25,000 रुपये से कम

Thu, 24 Sep 2020 02:24 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 24 Sep 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
Best 43 inches Indian TV’s to buy under the price of INR 25000 during this IPL season 2020
BEST 43INCH SMART TV UNDER 25000 - फोटो : amarujala

IPL 2020 की शुरुआत हो चुकी है। वैसे तो कई लोग मोबाइल पर ही आईपीएल का आनंद ले रहे हैं लेकिन किसी भी क्रिकेट मैच का वास्तविक मजा टीवी पर ही आता है। आईपीएल की शुरुआत से पहले ही आप में से कई लोगों ने टीवी खरीद लिए होंगे, लेकिन यदि आप अभी भी 25,000 रुपये तक की कीमत में 43 इंच के टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइए 25,000 रुपये तक की रेंज में बेस्ट 43 इंच टीवी के बारे में जानते हैं...


 

Best 43 inches Indian TV’s to buy under the price of INR 25000 during this IPL season 2020
shinco 4k smart tv - फोटो : amarujala
  • Shinco- Shinco के SO43AS में A+ ग्रेड के पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसकी स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। इस टीवी में क्वांटम लूमिनिट टेक्नोलॉजी है जो 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करती है। इस टीवी में क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इस टीवी में आप Disney+Hotstar, Zee5, Sony Liv, Voot, Sun NXT, Jio Cinema, Eros Now, Hungama Play, Alt Balaji जैसे एप्स का इस्तेमाल कर सकते है। यह एक स्मार्ट टीवी है। इसकी कीमत 18,199 रुपये है।
Best 43 inches Indian TV’s to buy under the price of INR 25000 during this IPL season 2020
Thomson Oath Pro - फोटो : amarujala
  • Thomson TV- थॉमसॉन ने हाल ही में 4के स्मार्ट टीवी की नई रेंज Oath Pro पेश की है। इसमें 43 इंच वाले टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया है और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट है। आपके पास मनचाहे एप को डाउनलोड करने की सुविधा होगी। वहीं Netflix, YouTube और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल्ड मिलेंगे। इस टीवी में वॉयस कमांड के जरिए गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट भी है। थॉमसन के इस टीवी की कीमत 24,999 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best 43 inches Indian TV’s to buy under the price of INR 25000 during this IPL season 2020
Realme Smart TV - फोटो : Realme
  • Realme TV- Realme Smart TV के 43 इंच टीवी की कीमत 21,999 रुपये है। 43 इंच वाले टीवी का रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है यानी यह एक फुल एचडी टीवी है। टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 का सपोर्ट मिलेगा।इसके अलावा यूजर्स गूगल प्ले-स्टोर का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें HDR और HDR10 का भी सपोर्ट है। टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज है और MediaTek MSD6683 प्रोसेसर दिया गया है। साउंड के लिए इसमें 24 वॉट का स्पीकर मिलेगा। स्पीकर के साथ दो ट्वीटर्स भी हैं। इसके अलावा डॉल्बी एटमस और ब्लूटूथ 5.0 का भी सपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन
Best 43 inches Indian TV’s to buy under the price of INR 25000 during this IPL season 2020
OnePlus Y Series - फोटो : OnePlus
  • OnePlus TV- वनप्लस ने कुछ दिन पहले ही अपने टीवी की Y सीरीज पेश की है जिसके तहत मिलने वाले 43 इंच टीवी की कीमत 22,999 रुपये है। टीवी में Oxygen Play, OnePlus कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे जिनकी मदद से आप फोन को टीवी से कनेक्ट कर सकेंगे। रिमोट में ही शॉर्ट कीज की मदद से नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो का एक्सेस मिलेगा।  रिमोट में गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा। टीवी में एंड्रॉयड पाई 9.0 और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट मिलेगा। टीवी में 20वॉट का डॉल्बी ऑडियो है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed