फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7,000 रुपये से कम कीमत में खरीदें ये पांच स्मार्टफोन, मिलेंगे दो रियर कैमरे

Wed, 22 Jan 2020 12:14 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
best dual camera phone under 7000 in india including nokia realme and many more
dual camera phone under 7000 - फोटो : amar ujala

नए साल की शुरुआत से ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां बाजार में दमदार कैमरा और बैटरी के साथ लेटेस्ट डिवाइस उतार रही हैं। इन सभी स्मार्टफोन की खास बात यह है कि इनकी कीमत बजट रेंज में है। ऐसे में अगर आप भी अपने लिए किफायती मोबाइल खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए 7,000 रुपये से कम प्राइस वाले स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं। इन सभी डिवाइसेज में आपको डुअल कैमरा सेटअप (दो कैमरे) और ताकतवर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। तो चलिए जानते हैं इन स्मार्टफोन के बारे में...

best dual camera phone under 7000 in india including nokia realme and many more
Nokia 4.2

Nokia 4.2
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बंपर सेल चल रही है। इसमें नोकिया 4.2 का 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 5,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। इस फोन की असल कीमत 12,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास मिलेगा। साथ ही कंपनी ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया है जिसमें एक कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है।

best dual camera phone under 7000 in india including nokia realme and many more
Honor 7C

Honor 7C
आप इस फोन को अमेजन की सेल के दौरान मात्र 6,990 रुपये में खरीद सकते है। वैसे तो इस फोन की असल कीमत 12,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया गया है। यह फोन 3GB+32GB और 4GB+64GB वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best dual camera phone under 7000 in india including nokia realme and many more
coolpad 5 - फोटो : amar ujala

Coolpad Cool 5
कूलपैड भारतीय बाजार में अपने बजट रेंज वाले स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। इस समय कूलपैड कूल 5 6,999 रुपये की कीमत के साथ अमेजन पर उपलब्ध है। इस फोन की असल कीमत 8,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.22 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल है। साथ ही इस फोन के रियर में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
best dual camera phone under 7000 in india including nokia realme and many more
रियलमी सी2 कैमरा रिव्यू - फोटो : amar ujala

Realme C2
अगर आप छह हजार से कम कीमत वाले फोन को खरीदने का विचार कर रहे है, तो रियलमी सी2 को चुन सकते है। इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है। इस फोन में आपको 6.1 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा इसमें 2 जीबी और 3 जीबी रैम के साथ 16 और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। साथ ही इस फोन के रियर में कैमरा 13MP+2MP का और फ्रंट कैमरा 5MP है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed