फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होम सिक्योरिटी के लिए 5 बेस्ट CCTV कैमरे, शुरुआती कीमत 1,799 रुपये

Fri, 31 Jan 2020 12:07 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 31 Jan 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
best home security camera india with wifi and motion detections
best home security cctv - फोटो : mi.com

आजकल स्मार्टफोन का ट्रेंड चल रहा है। आजकल किसी के घर में आपको स्मार्ट स्पीकर तो किसी के यहां स्मार्ट कैमरा आपको देखने को मिल जाएगा। घर की सुरक्षा या होम सिक्योरिटी हमेशा से एक बड़ी जिम्मेदारी वाला काम रहा है, हालांकि होम सिक्टोरिटी के लिए आज जितनी सुविधाएं हैं, उतनी पहले नहीं थीं, लेकिन आज आप अपने ऑफिस से भी अपने घर पर पूरी नजर रख सकते हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में 5 बेस्ट होम सिक्योरिटी सीसीटीवी कैमरे के बताएंगे। आइए जानते हैं।

best home security camera india with wifi and motion detections
Mi 360° SECURITY CAMERA - फोटो : mi.com

Mi 360° SECURITY CAMERA
यदि आप अपने घर पर 24 घंटे नजर रखना चाहते हैं तो आप Xiaomi का यह होम सिक्योरिटी कैमरा खरीद सकते हैं। इस कैमरे की खासियतों की बात करें तो इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट है और साथ ही इसमें पावर डिटेक्शन इंजन, इंफ्रेड नाइट विजन के साथ टॉक बैक फीचर भी दिया गया है। इस कैमरे की कीमत 2,699 रुपये है। इसमें आपको मोशन डिटेक्शन भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें 5 वोल्ट-1 एम्पीयर का पावर इनपुट, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और वाई-फाई का सपोर्ट है।

best home security camera india with wifi and motion detections
ZOOOK Eagle Cam 100 - फोटो : amar ujala

ZOOOK Eagle Cam 100
फ्रांस की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी जूक ने हाल ही में भारत में अपना पहला होम सिक्योरिटी कैमरा Eagle Cam 100 लॉन्च किया है। जूक के इस कैमरे में 360 डिग्री पैन और 90 डिग्री टिल्ट दिया गया है। जूक ईगल कैम 100 एक फुल एचडी सीसीटीवी कैमरा है। इस कैमरे में 128 जीबी तक की एसडी कार्ड स्टोरेज का सपोर्ट है। कैमरे में वाई-फाई और लैन की भी सुविधा है। इसके अलावा इसमें अमेजन एलेक्सा का सपोर्ट है। कैमरे को स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसे बोलकर भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें एआई के साथ कैमरा मोशन को डिटेक्टशन भी है। इसमें एक माइक भी है। जूक ईगल कैम 100 की कीमत 2,599 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best home security camera india with wifi and motion detections
Srihome SH025 - फोटो : amazon

Srihome SH025
इस कैमरे कैमरा फुल एचडी रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसमें 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 128 जीबी तक की मेमोरी कार्ड का सपोर्ट ही दिया गया है। इसमें 350 डिग्री पैन और 90 डिग्री टिल्ट है। इसे एंड्रॉयड और आईफोन दोनों फोन से कंट्रोल किया जा सकता है। इस कैमरे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें माइक भी दिया गया है।

विज्ञापन
best home security camera india with wifi and motion detections
CP Plus - फोटो : amazon

CP Plus 360° Ezykam
सीपी प्लस के इस कैमरे में 1080 पिक्सल फुल एचडी रिकॉर्डिंग की सुविधा है। इसमें वाई-फाई का भी सपोर्ट है। इसे आप अपने फोन से एक्सेस कर सकते हैं। इस कैमरे में आपको माइक भी दिया गया है जिसकी मदद से आप किसी से वीडियो कॉलिंग पर बात कर सकेंगे। इसमें मोशन अलार्म, पैन, टिल्ट, जूम और माइक्रो एसडी कार्ड प्लेबैक सुविधा है। इसमें आप 64 जीबी तक की मेमोरी कार्ड को इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed